कोलकाता और आसनसोल में कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, कोयला घोटाले में हुई कार्रवाई
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले कोयला घोटाले के सिलसिले में सीबीआई और ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को भी प्रवर्तन निदेशालय ने दक्षिण कोलकाता और आसनसोल के आसपास वाले इलाकों में कई ठिकानों पर छापेमारी की। ये कार्रवाई कोयला घोटाला और मवेशियों की तस्करी से संबंधित की गई है।
Recommended Video
Bengal Coal Scam: Kolkata और Asansol में कई ठिकानों पर ED की Raid, जानिए डिटेल | वनइंडिया हिंदी

कई व्यापारियों के ठिकानों पर पड़े छापे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन इलाकों में सीबीआई और ईडी ने कई व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। आपको बता दें कि बंगाल में ईडी की ये दूसरे राउंड की छापेमारी है। इससे पहले की कार्रवाई में ईडी को कई अहम सुराग मिले थे। उन्हीं इनपुट्स के आधार पर आज ये कार्रवाई की गई है।












Click it and Unblock the Notifications