बीएसएफ ने पश्चिम बंगाल के मालदा से एक संदिग्ध चीनी नागरिक को किया गिरफ्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से एक संदिग्ध चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है।
कोलकाता, 10 जून। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से एक संदिग्ध चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ के अधिकारियों द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में हॉन झो नाम के संदिग्ध चीनी नागरिक ने बताया कि उसने सुबह सात बजे बांग्लादेश के जरिए भारत में घुसपैठ की थी। सीमा सुरक्षा बल की 159वीं बटालिन ने उसे बॉर्डर आउट पोस्ट से हिरासत में लिया।

उसने बीएसएफ को बताया कि वह एक घड़ी व्यापारी है और वह घड़ी बेचने के लिए यहां आया था। लेकिन जांच एजेंसी उसके उत्तर से संतुष्ट नहीं दिखी और उन्होंने शाम चार बजे एक चीनी द्विभाषी को बुलाया है ताकि उससे ढंग से पूछताछ की जा सके।
यह भी पढ़ें: कोरोना के चलते बिना भक्तों के होगी पुरी की रथ यात्रा, सिर्फ भगवान जगन्नाथ के सेवक लेंगे हिस्सा
सीमा सुरक्षा बल और खुफिया ब्यूरो के अधिकारी फिलहाल मलिक चौक थाने में उससे पूछताछ कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि उसके पास से एक लैपटॉप, एक चीनी पासपोर्ट और कुछ अन्य सामान बरामद किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications