मोदी के खिलाफ CBI का इस्तेमाल करना मतलब 'आग से खेलना': भाजपा

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद एम वेंकैया नायडू ने कांग्रेस को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी योजना गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके सहयोगियों के खिलाफ सीबीआई का इस्तेमाल करने की है, तो यह आग से खेलने के समान होगा। मोदी के खिलाफ सीबीआई का इस्तेमाल करना उनके इसके लिए अलटा साबित हो सकता है। उनकी ये चाल उनपर ही भारी पड़ सकती है। नायडू ने कहा कि भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनावों के लिए मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है, इस बात से कांग्रेस परेशान है।
मोदी को वो अपने लिए खतरा मान रहे है। ऐसे में हो सकता है वो उनके खिलाफ सीबीआई का इस्तेमाल करें, लेकिन अगर उनकी योजना है तो उन्हें संभल जाना चाहिए क्योंकि अभी देश में मोदी के नाम की लहर दौड़ रही है। अगर सीबीआई का इस्तेमाल कर कांग्रेस उन्हें परेशानी करेंगी तो उन्हें खुद इसके परिणाम के लिए तैयार होना होगा।नायडू ने कहा कि मोदी की लहर से कांग्रेस डरी हुई है। मोदी का मुकाबला कर पाना कांग्रेस के लिए कठिन हो रहा है। अब वह मोदी को बदनाम करने और फंसाने के लिए सीबीआई से उम्मीद कर रही है। भाजपा नेता ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सीबीआई, आईबी और ईडी जैसी एजेंसियों के दुरूपयोग के लिए कुख्यात रही है।












Click it and Unblock the Notifications