नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी को बीजेपी ने बनाया नेता प्रतिपक्ष

विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल की सबसे हॉट सीट रही नंदीग्राम पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी को बंगाल बीजेपी ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया है।

कोलकाता, 10 मई। विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल की सबसे हॉट सीट रही नंदीग्राम पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी को बंगाल बीजेपी ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया है। नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 1956 वोटों से मात दी थी।

Suvendu Adhikari

कोलकाता में सोमवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई थी। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, भूपेंद्र यादव, कैलाश विजयवर्गीय और दिलीप घोष शामिल हुए। इसी बैठक में विपक्ष के नेता के रूप में सुवेंदु अधिकारी के नाम पर मोहर लगी।

यह भी पढ़ें: ट्विटर पर सस्पेंड होने के बाद और बढ़ीं कंगना रनौत की मुश्किलें, भड़काऊ पोस्ट को लेकर कोलकाता में केस दर्ज

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से ठीक पहले सुवेंदु अधिकारी टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे और उन्होंने चुनावों के दौरान कसम खाई थी कि वे इस बार नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी को हराकर ही दम लेंगे। बंगाल चुनावों में जहां भाजपा को 77 सीटों पर जीत हासिल हुई थी वहीं, टीएमसी से 213 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए बंगाल की सत्ता पर लगातार तीसरी बार कब्जा किया।

ममता बनर्जी ने इस बार अपनी कैबिनेट में 43 मंत्रियों को शामिल किया है, जिसमें 8 महिलाएं भी शामिल हैं। ममता की कैबिनेट में क्रिकेटर मनोज तिवारी को भी शामिल किया गया है। 43 मंत्रियों में से 24 को कैबिनेट मंत्री, 10 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 9 को राज्य मंत्री बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+