ट्विटर पर सस्पेंड होने के बाद और बढ़ीं कंगना रनौत की मुश्किलें, भड़काऊ पोस्ट को लेकर कोलकाता में केस दर्ज
तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता रिजु दत्ता ने एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी।
कोलकाता, 8 मई। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता रिजु दत्ता ने एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। कोलकाता के उल्टाडांगा थाने में कंगना के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत में रिजु दत्ता ने हेट स्पीच देने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हेट स्पीच (भड़काऊ भाषण) के जरिए हिंसा भड़काने की कोशिश की है। उन्होंने कंगना पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की विकृत तस्वीरें अपलोड करने का भी आरोप लगाया। कोलकाता पुलिस ने अभिनेत्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 153A,504,505, 43 और 66 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Recommended Video
इससे पहले 3 मई को एक वकील ने कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कंगना के खिलाफ सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया था। शिकायत करने वाले वकील ने कंगना रनौत के 3 ट्वीट शेयर किये थे और कहा था कि कंगना रनौत ने बंगाल के लोगों की भावनाओं को आहत किया है।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में हिंसा को लेकर गृह मंत्रालय सख्त, कोलकाता भेजी गई चार सदस्यों की टीम
अपने ऊपर दर्ज हुई एफआईआर को लेकर कंगना रनौत ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मेरी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'तुम केस और एफआईआर कर के मुझे डरा नहीं सकतीं।'
4 मई को ट्विटर ने दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर कंगना रनौत के ट्विटर अकाउंट को स्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। ट्विटर ने एक के बाद एक ट्वीट कर ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।












Click it and Unblock the Notifications