मोदी बिफरे, राजनाथ ने डाले ममता पर डोरे

मोदी जहां ममता बनर्जी पर सख्त दिखे तो वहीं भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने उनपर नरमी दिकाते हुए बंगाल को विशेष पैकेज देने की बात कही। राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर केंद्र में भाजपा की सरकार बनने पर पश्चिम बंगाल के विकास के लिए 'भारी-भरकम पैकेज' पैकेज दिया जाएगा।
बीजेपी अध्यक्ष का यह बयान उस वक्त आया है, जब कुछ दिन पहले ही दोनों दलों के बीच काफी तीखी बयानबाजी हुई। बंगाल के श्रीरामपुर में नरेंद्र मोदी द्वारा ममता बनर्जी पर हमला किए जाने के बाद दोनों पार्टियों के बीच तल्खी बढ़ी थी। इसी तल्खी और नाराजगी को कम करने की कोशिश में जुटे राजनाथ सिंह ने ममता के प्रति नरमी दिखाई।
राजनाथ ने कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस लड़ना चाहती है, तो कांग्रेस के साथ लड़ें। वो भाजपा के साथ क्यों लड़ रहे हैं? उन्होंने अपील की कि वो भाजपा के साथ लड़ना बंद करे। उन्होंने कहा कि वो भरोसा दिलाते है कि दिल्ली में हमारी सरकार बनेगी।
पश्चिम बंगाल के विकास और यहां से गरीबी एवं बेरोजगारी दूर करने के लिए जितने भी भारी-भरकम पैकेज की जरूरत होगी, हम उसे देंगे। गौरतलब है कि मोदी ने ममता की एक पेंटिंग के 1.80 करोड़ रुपये में बिकने को लेकर सवाल खड़ा किया था और उन पर बंगाल के लोगों को सपनों को तोड़ने का आरोप लगाया था। इसके बाद तृणमूल ने उन पर तीखा हमला किया था और उन्हें 'गुजरात का कसाई' तक करार दिया।












Click it and Unblock the Notifications