सड़क हादसे में मशहूर अभिनेत्री की मौत, शोक में फिल्म इंडस्ट्री
पुलिस के मुताबिक, अभिनेत्री की मौके पर ही मौत हो गई। अभिनेता विक्रम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
नई दिल्ली। बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सोनिका सिंह चौहान का शनिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई है। उनके साथ कार में सफर कर रहे अभिनेता विक्रम चटर्जी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा तब हुआ जब अभिनेता विक्रम कार से नियंत्रण खो बैठे और तेज गति से चल रही कार एक दुकान में जा घुसी।पुलिस के मुताबिक, अभिनेत्री की मौके पर ही मौत हो गई।

अभिनेता विक्रम को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अभिनेत्री का मौत पर बंगाली फिल्म इंडस्ट्री ने शोक जाहिर किया है।

सोनिका मॉडलिंग के दुनिया से फिल्मों में आई थीं और काफी तेजी से अपना नाम कमाया था, सोनिका कबड्डी ली में एकंरिग भी तक चुकी थीं। वहीं विक्रम चचर्जी ने बिग बॉस बांगला मे हिस्सा लेकर पहचान बनाई थी।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications