MP Katni Gold Robbery: मणप्पुरम गोल्ड डकैतीकांड में पकड़े गए दो संदिग्ध, बिहार बक्सर से जुड़े तार !
मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की एमपी के कटनी ब्रांच में हुई करोड़ों के डकैती मामले में कुछ संदिग्धों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। हिरासत में लेकर जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही हैं। एडीजी उमेश जोगा ने संदिग्धों के पकड़े जाने की पुष्टि की है। लगभग 15 किलो गोल्ड ज्वेलरी पर डकैती डालने वाले कुछ आरोपी CCTV में भी कैद हुए, जिनके हुलिए और गाड़ी के आधार पर नाकाबंदी की गई थी।

कटनी गोल्ड डकैतीकांड ने पुलिस के उड़ाए होश
मप्र में कटनी में दिन दहाड़े गोल्ड लोन कंपनी में हुई डकैती से पुलिस के होश उड़े हुए है। हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाश फ़िल्मी स्टाइल में वारदात को अंजाम देने के बाद भागे। घटना के दौरान उनकी करतूत मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की ब्रांच में लगे CCTV में भी कैद हुई। एडीजी और जबलपुर रेंज के आईजी उमेश जोगा भी कटनी पहुंचे। जहां उन्होंने घटना स्थल का मुआयना किया और लोन कंपनी के कमर्चारियों से पूछताछ भी की।
Recommended Video

नाकाबंदी के बाद संदिग्ध पकड़े गए, पूछताछ जारी
एडीजी उमेश जोगा ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली थी, फ़ौरन कटनी पुलिस एक्टिव हुई और जिले की सभी सीमाओं पर चौकसी बड़ा दी गई। नाकाबंदी करते हुए कई टीमें आरोपियों की हुलिए और जिस गाड़ी से भागे उसकी पहचान के आधार पर तलाश की गई। जिसमें कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया हैं। उनसे वारदात के सिलसले में पूछताछ की जा रही है।

बिहार बक्सर के रहने वाले संदिग्ध ?
पुलिस ने जिन संदिग्धों को पकड़ा है उनकी संख्या कितनी है, यह बताने से पुलिस फिलहाल बच रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दो संदिग्ध पुलिस के हाथ लगे है। घटना स्थल और आसपास सड़क किनारे दुकान-घरों में लगे CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध दबोंचे गए हैं। बताया जा रहा है कि ये बिहार बक्सर के रहने वाले है। जिनका निमास तक पीछा किया गया और पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पकड़ा।

डकैती डालने वाले आरोपियों ने की रैकी !
कहा जा रहा है कि गोल्ड रॉबरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों ने पहले रैकी की। कई दिनों से बारी-बारी से आरोपियों ने स्थितियों को भांपा और गोल्ड लोन कंपनी के ऑफिस में सुरक्षा के इंतजाम का जायजा भी लिया। जिसके बाद योजना बनाकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। कंपनी के कर्मचारी ने भी बताया कि सुरक्षा के लिए अलग से गार्ड रखने की कोई व्यवस्था नहीं है।

कट्टा तानते बाइक से भागते आरोपी कैमरे में कैद
करीब आधा दर्जन जिन हथियारबंद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, उनमें से तिजोरी लॉकर से गोल्ड ज्वेलरी निकालने वाले आरोपी अपनी पहचान पूरी तरह से छुपाये हुए थे। अन्य आरोपियों में एक मास्क पहने था, जबकि दूसरे दो आरोपी हेलमेट पहने थे। घटना के बाद भागते वक्त कंपनी के कर्मचारी की बाइक भी ले उड़े। गाड़ी से जाते हुए भी तस्वीरें CCTV में कैद हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस के हत्थे चढ़े दो संदिग्धों से दो बाइक भी बरामद हुई है। जिसमें एक गाड़ी कंपनी के कमर्चारी की हैं।












Click it and Unblock the Notifications