Robbery: एमपी के कटनी में 15 किलो गोल्ड ज्वेलरी लूटकर बदमाश फरार, मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में दिनदहाड़े वारदात
एमपी के कटनी में दिनदहाड़े हथियार बंद नकाबपोश बदमाशों ने करोड़ों रुपए की गोल्ड ज्वेलरी लूट ली। बदमाशों ने बरगवां स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की ब्रांच को निशाना बनाया। कंपनी का ऑफिस खुलते ही घुसे लुटेरों ने कट्टे की नोक पर वारदात को अंजाम दिया। करीब 7 करोड़ कीमत की 15 किलो गोल्ड ज्वेलरी लूटी गई हैं। वारदात के बाद पूरे जिले में नाकेबंदी कर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।

एमपी के कटनी में दिनदहाड़े वारदात
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात हुई। निजी मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस लोन कंपनी को नकाबपोश पांच लुटेरों ने निशाना बनाया। बताया गया कि कटनी के बरगवां में गोल्ड लोन कंपनी की ब्रांच हैं। सुबह ऑफिस खुलते ही नकाबपोश कुछ बदमाश दाखिल हुए, फिर कट्टे अड़ाकर वहां तिजोरी और अन्य जगहों पर रखी करीब 15 किलो गोल्ड ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए। दफ्तर के कुछ कर्मचारियों ने जब इस बात का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी।

लगभग 20 मिनट मचाया तांडव
लुटेरों की संख्या पांच बताई जा रही हैं। एडिशनल एसपी मनोज केडिया के मुताबिक हर रोज की तरह सुबह 10 बजे कार्यालय खुला। जहां कार्यरत कर्मचारी पहुंचे और ऑफिस की साफ़-सफाई चल रही थी। तभी अचानक एक के बाद एक पांच बदमाश दाखिल हुए और कट्टे निकालकर डराते धमकाते हुए गोल्ड आभूषण लूटे हैं। सुबह 10.25 से 10.45 बजे तक यानि 20 मिनट तक बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया।

ऑफिस के बाहर खड़ी बाइक ले गए लुटेरे
पुलिस के मुताबिक ऑफिस के कर्मचारियों से अभी तक घटना के बारे में जो पूछताछ हुई है, उसमें बदमाश वारदात के बाद एक कर्मचारी की बाइक लेकर भागे है। कर्मचारियों ने आरोपियों का विरोध करने प्रयास भी किया, तो उनके साथ मारपीट की कोशिश की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

खंगाले जा रहे CCTV फुटेज
पुलिस ने संबंधित गोल्ड लोन कंपनी में लगे CCTV के फुटेज जब्त किए हैं। साथ ही जिस एरिया में इस कंपनी का दफ्तर है, उसके चारों तरफ अन्य फुटेज का भी पता किया किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिस क्षेत्र में लोन कंपनी का ऑफिस है, उस मार्ग पर अन्य जगहों की अपेक्षा सुबह के वक्त ज्यादा चहल-पहल नहीं रहती। इसी बात का आरोपियों ने फायदा उठाया और घटना को अंजाम दिया।

लोगों का गिरवी रखा जाता है गोल्ड
मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस लोन फाइनेंस कंपनी की तरह और भी कई निजी कंपनियां है, जो इस तरह का कारोबार करती है। गोल्ड गिरवी रखकर लोन दिया जाता है। जो लोग यहां से लोन लेते है, एक निश्चित अवधि तक उनका गिरवी रखा गोल्ड संबंधित ऑफिस के लॉकर तिजोरी में कड़ी सुरक्षा में रखा रहता है। बैंक या ऐसे लोन देने वाले संस्थानों में सुरक्षा गार्ड रखने का भी प्रावधान है।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications