जोधपुर : बच्ची के गले पर चाकू लगाकर लूट, बोला-‘अल्लाह की कसम इसे छोड़ दूंगा, सोना दे दो'

जोधपुर, 31 अक्टूबर। राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर में दिनदहाड़े लूट की अजीब वारदात सामने आई है। इसमें एक बदमाश बच्ची के गले पर चाकू लगाकर आभूषण लूट ले गया। वारदात शनिवार दोपहर एक बजे की बताई जा रही है। इसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

jodhpur police

थानाधिकारी हरीश सोलंकी के अनुसार जोधपुर के पंकज भंसाली की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश शुरू कर दी गई है।

पंकज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि दीपावली के परिवार के सदस्य शनिवार दोपहर को घर की साफ सफाई कर रहे थे। इस दौरान करीब एक बजे अचानक उनके घर युवक आया और आते ही उसने मालविका भंसाली की बच्ची को बंधक बना लिया।

बदमाश ने बच्ची के गले पर चाकू लगा दिया और उसे जान से मारने की धमकी देकर पंकज के परिजनों से अल्लाह की कसम खाते हुए बोला कि वह बच्चे को छोड़ देगा अगर उसे सोना दे दिया जाए। परिजन बोले की उनके पास सोना नहीं है। इस पर बदमाश ने पहने हुए आभूषण देने की डिमांड रख दी। इस पर उसे आभूषण दे दिया। फिर वह बच्ची को छोड़कर अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गया।

{document1}

मीडिया से बातचीत में बच्ची की मां मालविका भंसाली ने बताया कि बच्ची के गले पर चाकू रखा तो उसने आरोपी से कहा कि मेरी अंगूठी ले लो, लेकिन मेरी मां और दादी और मुझे छोड़ दो। बच्ची ने बताया कि बदमाश ने उसकी दादी के साथ गाली गलौच की और मारपीट करने का प्रयास किया। बच्ची ने कहा कि मैं बहुत डर गई थी. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाश की तलाश में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+