'संगठन के प्रति कोई दुर्भावना नहीं, किसी को तोड़ना नहीं चाहता', क्या चंपई सोरेन की होगी JMM में वापसी?
Champai Soren: झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले राज्य में राजनीतिक उठापठक जारी है। इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा है कि उनके मन में संगठन के प्रति कोई दुर्भावना नहीं है। ना ही वो झारखंड मुक्ती मोर्चा (JMM) पार्टी को तोड़ना चाहते हैं। उनके इस बयान के बाद ये अटकलें लगाई जा रही है कि वो JMM में वापसी का अपना रास्ता भी खुला रखना चाहते हैं।
चंपई सोरेन ने कहा, ''मैं राजनीति से सन्यास नहीं लेने वाला हूं। मैं राज्य की राजनीति में सक्रिय रहूंगा। मैं अपनी पार्टी बनाऊंगा और रास्ते में कोई सच्चा और अच्छा दोस्त मिला तो उसको साथ लेकर चलेंगे। हफ्तेभर के अंदर मैं सबकुछ खुलासा कर दूंगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मेरा खूब साथ दिया है, इसलिए मेरा कदम मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।''

ये भी पढ़ें- Champai Soren: बागी नेता चंपई सोरेन अब भी हैं हेमंत के मंत्री, कब देंगे इस्तीफा? JMM के नेताओं ने उठाए सवाल
मेरा मकसद किसी पार्टी को तोड़ना नहीं है: चंपई सोरेन
चंपई सोरेन ने कहा, ''मैंने अपने जीवन का अब नया अध्याय शुरू किया है। आज दूसरा दिन है। हम किसी भी पार्टी का या किसी के विकास कार्यक्रम का आलोचना नहीं करेंगे। हम बस अपनी बात करेंगे। मेरे अंदर संगठन के प्रति कोई दुर्भावना नहीं है। मैं किसी भी पार्टी को तोड़ना नहीं चाहता हूं।''
चंपई सोरेन बोले, ''मेरा मकसद न तो संगठन को तोड़ना है और न ही किसी को प्रलोभन देकर अपने साथ लाना। मेरा मकसद किसी पार्टी को तोड़ना कभी था ही नहीं।''
ये भी पढ़ें- चंपई सोरेन ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, गठबंधन के लिए दरवाजे खुले रखे, CM हेमंत की अब बढ़ेगी मुश्किलें
झारखंड विधानसभा चुनाव और अपनी नई पार्टी बनाने को लेकर क्या बोले चंपई सोरेन?
झारखंड में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंग? इस सवाल के जवाब में चंपई सोरेन ने कहा, ''इस बारे में बात हफ्ते भर बाद पार्टी बनाने के बाद होगी। इसका खुलासा एक हफ्ते बाद करेंगे। आप लोग थोड़ा इंतजार कीजिए। एक हफ्ते के अंदर सबकुछ किल्यर हो जाएगा।''
JMM की बैठक में क्या आप शामिल होंगे? इस पर चंपई सोरेन ने कहा, ''जब मैं कह दिया कि ये मेरे जीवन का नया अध्याय है, तो फिर इसका सवाल कहां से उठता है। कोई आदमी दो जगह तो नहीं रहता है।'' हालांकि इस दौरान चंपई सोरेन मंत्री पद को लेकर पूछे गए सवाल को टाल दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कह कि अभी फिलहाल वो सारी चीजों की जानकारी नहीं दे सकते हैं। इसमें अभी वक्त लगेगा।
ये भी पढ़ें- 'झारखंड में BJP के पास कोई नेता नहीं, यहां के लिए वो नेता किराए पर लाते हैं', CM हेमंत का बड़ा बयान
JMM में वापसी की संभावनाओं पर चंपई सोरेन ने क्या कहा?
कल्पना सोरेन ने कहा है कि आपको एक पहले बात करना चाहिए था? इस पर चंपई सोरेन ने कहा, ''अब तो उनको पता चल ही गया होगा। अब वो खुद क्यों नहीं बात कर लेती हैं।'
JMM में वापसी की संभावनाओं पर चंपई सोरेन ने कहा, ''जब हम आगे बढ़ रहे हैं तो पीछे जाने की बात कहां से आती है।'' चंपई सोरेन से जब पूछा गया कि क्या पार्टी के कुछ कद्दावर नेताओं ने आपको मनाने की कोशिश नहीं की? तो उन्होंने कहा कि अगर आप लोगों (पत्रकारों) को कुछ पता है तो जरा बताइएगा।












Click it and Unblock the Notifications