Champai Soren: बागी नेता चंपई सोरेन अब भी हैं हेमंत के मंत्री, कब देंगे इस्तीफा? JMM के नेताओं ने उठाए सवाल

Champai Soren: झारखंड में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में राजनीतिक उठापटक देखने को मिलने लगी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के दिग्गज नेता चंपई सोरेन ने हफ्तेभर के अंदर नई पार्टी बनाने का ऐलान कर राज्य में राजनीतिक भूचाल ला दिया है। लेकिन ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि बागी नेता चंपई सोरेन अब भी हेमंत सोरेन की सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

ऐसे में JMM के कई नेताओं ने सवाल उठाया है कि आखिर चंपई सोरेन मंत्री पद से इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं। चंपई झामुमो के गठन के समय से ही इसके साथ हैं। झामुमो के सूत्रों ने यह भी बताया कि तमाम चर्चाओं के बावजूद चंपई ने अभी तक हेमंत मंत्रिमंडल से इस्तीफा नहीं दिया है।

Champai Soren

ये भी पढ़ें- चंपई सोरेन ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, गठबंधन के लिए दरवाजे खुले रखे, CM हेमंत की अब बढ़ेगी मुश्किलें

आखिर कब मंत्री पद से इस्तीफा देंगे चंपई सोरेन?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रांची स्थित झामुमो के एक नेता ने कहा, "अगर चंपई अपनी पार्टी बनाना चाहते हैं, तो वे मंत्रिमंडल से इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं? वे अभी तक मंत्री पद से जुड़ी सभी सुविधाओं का आनंद ले रहे हैं और साथ ही झामुमो पर दबाव बना रहे हैं और स्थिति का इस्तेमाल सौदेबाजी के तौर पर कर रहे हैं।"

एक सरकारी सूत्र ने कहा कि चंपई सोरेन झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं चंपई सोरेन ने कुछ लोगों को टिकट देने का वादा किया है।

पार्टी के एक अंदर के सूत्र ने कहा, "चंपई कुछ असंतुष्ट पार्टी कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं कि वे उन्हें टिकट देंगे। साथ ही, चंपई के खेमे के कुछ लोग हेमंत सोरेन के खेमे से संपर्क कर रहे हैं।"

ये भी पढ़ें- 'पैसे के दम पर घर-पार्टी में फूट डाली जा रही', चंपई सोरेन के BJP में जाने की चर्चा पर CM हेमंत ने तोड़ी चुप्पी

चंपई सोरेन पर अब क्या बोलेंगे CM हेमंत सोरेन?

एक सरकारी सूत्र ने कहा कि अब सबकी निगाहें सीएम हेमंत सोरेन पर हैं। लोग यह देखना चाहते हैं कि आखिर हेमंत सोरेन चंपई सोरेन पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

उन्होंने अभी तक सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है। एक अन्य सूत्र ने कहा, "हेमंत सोरेन ने चंपई पर राज्य का नेतृत्व करने का भरोसा किया (जब हेमंत जेल में थे)। इसलिए हेमंत के लिए अभी उनकी आलोचना करना और उन्हें शिकार बनाना उचित और सही नहीं होगा।''

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के बाद चंपई सोरेन फरवरी में झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री बने थे। जून में हेमंत जमानत पर बाहर आ गए और चंपई सोरेन से इस्तीफा ले लिया गया और दोबार हेमंत सीएम बने। चंपई सोरेन इस बात से नाराज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+