झारखंड में बम से उड़ाया गया रेलवे ट्रैक, पटरी से उतरा डीजल इंजन, नक्सलियों का हाथ होने की आशंका
धनबाद, 20 नवंबर। झारखंड के धनबाद में कुछ उपद्रवियों ने रेलवे ट्रैक पर विस्फोटक लगाया, जिसके विस्फोट के बाद एक डीजल इंजन पटरी से नीचे उतर गया। इस घटना के पीछे नक्सलियों का हाथ बताया जा रहा है, हादसे के चलते कई ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा है। इस बम ब्लास्ट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन रेलवे ट्रैक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मौके पर स्थानीय पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और धनबाद मंडल के रेलवेधिकारी पहुंचे हैं, घटना की जांच की जा रही है।

गौरतल है कि झारखंड नक्सली घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, और इस घटना के बाद उन्होंने धनबाद में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश की है। बम विस्फोट होने की पुष्टि खुद रेलवे ने की है, अधिकारियों ने बताया कि धमाका धनबाद डिवीजन में गरवा रोड और बरकाकाना खंड के बीच हुआ था। बम विस्फोट का समय शुक्रवार देर रात 12.50 मिनट बताया गया, धमाके की वजह से एक डीजल लोकोमोटिव इंजन पटरी से उतर गया।
यह भी पढ़ें: गढ़चिरौली एनकाउंटर में मारा गया था 25 लाख का इनामी नक्सली कमांडर, दो दिन बाद बरामद हुआ शव
हालांकि अभी किसी भी नक्सली संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। बता दें कि हाल ही में गिरफ्तार किए गए एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रशांत बोस और उसकी पत्नी को आजाद कराने के लिए नक्सलियों ने 19-20 नवंबर तक भारत बंद रखने का ऐलान किया है। नक्सलियों ने टोरी रिचुघुटा डेम स्टेशन का रेलवे ट्रेक भी उड़ा दिया जिसके चलते कई ट्रेनों का रूट बदला गया है। इस बीच नक्सलियों के तांडव को देखते हुए पुलिस प्रसाशन अलर्ट मोड पर है, वहीं सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह चौकस रहने का निर्देश है।












Click it and Unblock the Notifications