Nala Chunav 2024: नाला सीट पर क्या तीसरी बार जीत पाएंगे JMM के रबिन्द्रनाथ महतो? या BJP करेगी खेल खराब?
Nala Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड का नाला विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव में मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। नाला के वर्तमान विधायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता रबिन्द्रनाथ महतो इस सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने की तैयारी कर रहे हैं। 2014 और 2019 के विधानसभा चुनावों में रबिन्द्रनाथ महतो ने इस सीट से शानदार जीत दर्ज की है।
ऐसे में माना जा रहा है कि जेएमएम फिर से रबिन्द्रनाथ महतो को टिकट देकर नाला चुनावी मैदान में उतार सकती है। कभी वामपंथियों का गढ़ रहा नाला सीट से इस बार सीपीआई से कन्हाई माल पहाड़िया को टिकट दे सकती है। अगर भाजपा की बात करे तो सत्यानंद झा बाटुल और आजसू उम्मीदवार रहे माधव चंद्र महतो समेत कई नेता टिकट लेने की लाइन में खड़े हैं।

ये भी पढ़ें- Godda Chunav 2024: गोड्डा सीट पर BJP-RJD में कांटे की टक्कर, भाजपा के अमित मंडल हैट्रिक की तैयारी में?
नाला विधानसभा सीट: किस पार्टी से किस नेता का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में?
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से रबिन्द्रनाथ महतो का नाम नाला विधानसभा सीट से लगभग फाइनल माना जा रहा है। वहीं सीपीआई ने भी कन्हाई माल पहाड़िया को चुनावी मैदान में उतारने का पूरा मन बना लिया है।
भाजपा से इस सीट के कई दावेदार हैं और टिकट लेने के लिए नेताओं में होड़ लगी है। हालांकि जिन दो नामों की चर्चा सबसे ज्यादा है, वो हैं, पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल और आजसू उम्मीदवार रहे माधव चंद्र महतो। इन दो नेताओं के अलावा जामताड़ा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश स्तरीय नेता विष्णु मंडल भी चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं।
अगर हाल ही में खत्म हुए 2024 के लोकसभा चुनाव पर नजर डाले तो इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा को झटका लगा। इस इलाके में सीता सोरेन को बढ़त मिली थी। हालांकि फिर सीता सोरेन जेएमएम के नलिन सोरेन से हार गई थीं।
ये भी पढे़ं- Bhawanathpur Chunav 2024: भवनाथपुर में BJP की सत्ता रहेगी कायम या कांग्रेस-JMM की होगी वापसी, किसका पलड़ा भारी
Nala Assembly Seat News: जानिए नाला विधानसभा सीट के बारे में?
नाला विधानसभा सीट झारखंड राज्य के दुमका जिले में स्थित है। नाला विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं संख्या लगभग तीन लाख है। क्षेत्र में पुरुष और महिला वोटरों की संख्या में कोई ज्यादा अंतर नहीं है। इलाके में आदिवासी समुदाय मुंडा और उरांव जातियां ज्यादा है।
इसके अलावा यादव, कुर्मी और ब्राह्मण भी यहां अच्छी खासी संख्या में हैं। यहां 80,000 यादव वोटर हैं और 15 हजार मुस्लिम मतदाता हैं। दिवासी मतदाताओं की संख्या 60,000 है और अन्य पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं की संख्या 23,000 है।
ये भी पढ़ें- Daltonganj Chunav 2024: डाल्टनगंज सीट पर क्या इस बार नामधारी कर पाएंगे वापसी, या BJP फिर करेगी खेला!
Nala Assembly constituency History: नाला विधानसभा क्षेत्र से अब तक कौन-कौन विधायक जीते हैं?
- 1957 उमेश्वर प्रसाद, झापा
- 1962 विशेश्वर खान ,भाकपा
- 1967 विशेश्वर खान, भाकपा
- 1969 विशेश्वर खान, भाकपा
- 1972 विशेश्वर खान, भाकपा
- 1977 विशेश्वर खान, भाकपा
- 1980 विशेश्वर खान, भाकपा
- 1985 विशेश्वर खान, भाकपा
- 1990 राजकुमारी हिमंता, कांग्रेस
- 1995 विशेश्वर खान, भाकपा
- 2000 विशेश्वर खान, भाकपा
- 2005 रबिन्द्रनाथ महतो, जेएमएम
- 2009 सत्यानंद झा, भाजपा
- 2014 रबिन्द्रनाथ महतो, जेएमएम
- 2019 रबिन्द्रनाथ महतो, जेएमएम
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications