Daltonganj Chunav 2024: डाल्टनगंज सीट पर क्या इस बार नामधारी कर पाएंगे वापसी, या BJP फिर करेगी खेला!
Daltonganj Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में इस बार डाल्टनगंज निर्वाचन क्षेत्र में रोजक मुकाबला हो सकता है। 2019 के विधानसभा चुनाव में यहां से भाजपा नेता आलोक चौरसिया ने जीत हासिल की थी। जिससे डाल्टनगंज से छह बार विधायक रहे चुके इंदर सिंह नामधारी को बड़ा धक्का लगा था।
इस चुनाव में इंदर सिंह नामधारी अपनी राजनीति विरासत अपने बेटे दिलीप सिंह नामधारी को सौंपना चाहते हैं। जिसके लिए वो भाजपा और कांग्रेस जेएमएम-कांग्रेस दोनों के संपर्क में हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी अपने बेटे को टिकट देने के लिए नामधारी ने दिल्ली में मुलाकात की थी। उन्होंने भाजपा से भी संपर्क किया है। वो चाहते हैं कि भाजपा आलोक चौरसिया की जगह उनके बेटे को टिकट दे।

हालांकि इससे पहले भाजपा ने 2009 में दिलीप सिंह नामधारी को टिकट दिया था लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली थी। चतरा से निर्दलीय सांसद रह चुके इंदर सिंह नामधारी कि इस चुनाव में पूरी कोशिश है कि वह अपने बेटे को राजनीति में सेट करे दें। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि क्या इंदर सिंह नामधारी के बेटे को कौन डाल्टनगंज सीट से उतारता है?
डाल्टनगंज में इन नेताओं के नामों की भी चर्चा
हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इंडिया ब्लॉक के तरफ से कांग्रेस के केएन त्रिपाठी या फिर जैश रंजन पाठक को भी मौका दिया जा सकता है। वहीं जेएमजेए के नेता राजेंद्र कुमार सिंह का भी नाम सुर्खियों में है।
भाजपा की ओर से वर्तमान विधायक आलोक चौरसिया सबसे प्रबल दावेदार हैं। लेकिन इनके अलावा मनोज सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर मंगल सिंह, अरुण शंकर, ज्योति पांडेय के नामों की भी चर्चा है।
Daltonganj Seat News: जानिए डाल्टनगंज विधानसभा सीट के बारे में?
डाल्टनगंज विधानसभा सीट पलामू संसदीय क्षेत्र के तहत आता है। डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता संख्या लगभग 4 लाख के आसपास है। इसमें पुरुष और महिला वोटरों का अनुपात लगभग समान है। 2019 के विधानसभा चुनाव में डाल्टनगंज विधानसभा के कुल मतदाता 3 लाख 34 हजार से ज्यादा थे।
डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी समुदाय का दबदबा है। इसके अलावा, सामान्य जातियों जैसे यादव, कुर्मी, और ब्राह्मण भी हैं। डाल्टनगंज में ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 251,167 है और अनुसूचित जाति मतदाताओं की संख्या लगभग 60,656 और अनुसूचित जनजाति मतदाताओं की संख्या लगभग 72,276 है। यहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 50,489 है।
ये भी पढे़ं- Ranchi Vidhan Sabha Seat: रांची सीट से टिकट पाने के लिए BJP नेताओं में लगी होड़, इंडी गठबंधन में भी कन्फ्यूजन
Daltonganj Assembly election History: 1952 से 2019 तक डालटनगंज का चुनावी इतिहास
- 1952 अमिये कुमार घोष, कांग्रेस
- 1957 उमेश्वर चरण, कांग्रेस
- 1962 सच्चिदानंद त्रिपाठी, स्वतंत्र पार्टी
- 1967 पूरनचंद, संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी
- 1969 पूरनचंद, संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी
- 1972 पूरनचंद, संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी
- 1977 पूरनचंद, जनता पार्टी
- 1980 इंदर सिंह नामधारी, भाजपा
- 1985 ईश्वर चंद्र पांडेय, कांग्रेस
- 1990 इंदर सिंह नामधारी, भाजपा
- 1995 इंदर सिंह नामधारी, जनता दल
- 2000 इंदर सिंह नामधारी, जेडीयू
- 2005 इंदर सिंह नामधारी, जेडीयू
- 2007 इंदर सिंह नामधारी, निर्दलीय
- 2009 केएन त्रिपाठी, कांग्रेस
- 2014 आलोक चौरसिया, झाविमो
- 2019 आलोक चौरसिया, भाजपा
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications