Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bhawanathpur Chunav 2024: भवनाथपुर में BJP की सत्ता रहेगी कायम या कांग्रेस-JMM की होगी वापसी, किसका पलड़ा भारी

Bhawanathpur Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड की भवनाथपुर विधानसभा सीट पर इस चुनाव में रोचक मुकाबला होना है। भवनाथपुर सीट से वर्तमान भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही को भाजपा फिर से एक बार टिकट दे सकती है। भानु प्रताप शाही ने ही 2019 के चुनाव में पहली बार भाजपा की इस सीट पर एंट्री कराई है। भानु प्रताप शाही तीन बार भवनाथपुर से विधायक रह चुके हैं।

वहीं भवनाथपुर सीट पर नगर उंटारी राजपरिवार की प्रतिष्ठा दांव पर लगेगी। राज घराने सदस्य छह बार भवनाथपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने जा चुके हैं। इस बार संभावना है कि कांग्रेस-JMM चर्चा के बाद परिवार के सदस्य अनंत प्रताप देव या राजेंद्र प्रसाद देव को टिकट दे सकते हैं।

Bhawanathpur Vidhan Sabha Chunav 2024

ये भी पढ़ें- Daltonganj Chunav 2024: डाल्टनगंज सीट पर क्या इस बार नामधारी कर पाएंगे वापसी, या BJP फिर करेगी खेला!

ज्यादा संभावना पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव को इस बार जेएमएम से टिकट मिलने की है। लेकिन चर्चा ये भी है कि ये सीट इंडी गठबंधन के तहत कांग्रेस के खाते में भी जा सकती है। अगर कांग्रेस के खाते में गई तो इस सीट से राजपरिवार के ही दूसरे सदस्य राजेंद्र प्रताव देव को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। फिलहाल जेएमएम-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर कुछ भी तय नहीं है।

Bhawanathpur Seat News: भवनाथपुर विधानसभा सीट के बारे में जानिए?

भवनाथपुर विधानसभा सीट झारखंड के गढ़वा जिले में पड़ता है। गढ़वा जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र पलामू लोकसभा सीट के तहत आता है। भवनाथपुर एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। 2019 के संसदीय चुनाव के मुताबिक भवनाथपुर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 78 हजार के आसपास थी। इलाके में ग्रामीण मतदाताओं की संख्या साढ़े तीन लाख है। वहीं शहरी मतदाताओं की संख्या दस हजार से भी कम है।

2011 के जनगणना के मुताबिक भवनाथपुर विधानसभा में अनुसूचित जाति मतदाताओं की संख्या लगभग 98 हजार से 1 लाख के करीब है। वहीं अनुसूचित जनजाति मतदाताओं की संख्या 54 हजार, मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 54 हजार है।

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव 2024: क्या PM आवास योजना की काट बन पाएगी हेमंत की अबुआ आवास योजना?

Bhawanathpur Assembly constituency History: भवनाथपुर से निर्वाचित विधायकों की पूरी लिस्ट

  • 1952 राजेश्वरी सरोज दास, कांग्रेस
  • 1957 यदुनंदन तिवारी, कांग्रेस
  • 1962 भैया शंकर प्रताप देव, स्वतंत्र पार्टी
  • 1967 भैया शंकर प्रताप देव, कांग्रेस
  • 1969 हेमेंद्र प्रताप देहाती, सोशलिस्ट पार्टी
  • 1972 भैया शंकर प्रताप देव, कांग्रेस
  • 1977 रामचंद्र केसरी , जनता पार्टी
  • 1980 भैया शंकर प्रताप देव, कांग्रेस
  • 1985 राजेंद्र प्रताप देव, कांग्रेस
  • 1990 गिरिवर पांडेय, जनता दल
  • 1995 गिरिवर पांडेय, जनता दल
  • 2000 रामचंद्र केशरी, समता पार्टी
  • 2005 भानु प्रताप शाही, फॉरवर्ड ब्लॉक
  • 2009 अनंत प्रताप देव, कांग्रेस
  • 2014 भानु प्रताप शाही, निर्दलीय
  • 2019 भानु प्रताप शाही, भाजपा

ये भी पढ़ें- Ranchi Vidhan Sabha Seat: रांची सीट से टिकट पाने के लिए BJP नेताओं में लगी होड़, इंडी गठबंधन में भी कन्फ्यूजन

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+