Godda Chunav 2024: गोड्डा सीट पर BJP-RJD में कांटे की टक्कर, भाजपा के अमित मंडल हैट्रिक की तैयारी में?
Godda Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड में गोड्डा विधानसभा सीट हमेशा से सुर्खियों में रहा है। झारखंड बनने के बाद से ही गोड्डा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में हमेशा से कड़ा मुकाबला देखा गया है। गोड्डा विधानसभा सीट से वर्तमान भाजपा के विधायक इस बार हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं।
भाजपा के अमित मंडल पिछले आठ सालों गोड्डा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। संभावना है कि भाजपा इस सीट से अमित मंडल को ही टिकट देगी। लेकिन दूसरी ओर गोड्डा संसदीय सीट के सांसद निशिकांत दुबे चाहते हैं कि इस बार वे अपनी पसंद के नेता को टिकट मिले।

ये भी पढ़ें- Bhawanathpur Chunav 2024: भवनाथपुर में BJP की सत्ता रहेगी कायम या कांग्रेस-JMM की होगी वापसी, किसका पलड़ा भारी
गोड्डा विधानसभा क्षेत्र में इस बार भाजपा का पलड़ा भारी लग रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 में इस इलाके में भाजपा ने कांग्रेस से 17 हजार ज्यादा वोट हासिल किए थे। इसी बढ़त पर भाजपा को ये सीट जीतने का भरोसा है।
वहीं इंडी गठबंधन की ओर से ये सीट राजद के खाते में जा सकती है। संजय प्रसाद यादव राजद की ओर से इस सीट के प्रबल दानेदार माने जा रहे हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के अमित मंडल को संजय प्रसाद यादव ने कड़ी टक्कर दी थी। जीत का फासला चार हजार वोटों का था। संजय प्रसाद यादव गोड्डा सीट से दो बार विधायक भी रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें- Daltonganj Chunav 2024: डाल्टनगंज सीट पर क्या इस बार नामधारी कर पाएंगे वापसी, या BJP फिर करेगी खेला!
Godda Assembly Seat News: जानिए गोड्डा विधानसभा सीट के बारे में?
गोड्डा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र गोड्डा जिले में ही आता है। गोड्डा विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी मतदाताओं और मुस्लिम मतदाताओं की आबादी लगभग 15 फीसदी है। वहीं याद 10 फीसदी और ब्राह्मणों की संख्या पांच फीसदी है। इस इलाके में कुर्मी, मंडल और कोइरी समुदाय के लोग भी हैं।
2019 के संसदीय चुनाव के मुताबिक गोड्डा विधानसभा के कुल मतदाता 2 लाख 8 हजार के आसपास है। जिसमें ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 2 लाख 51 हजार और शहरी मतदाताओं की संख्या लगभग 40 हजार है।
Godda Assembly constituency History: गोड्डा विधानसभा क्षेत्र से अब तक कौन-कौन विधायक जीते हैं?
- 1952 बुद्धि नाथ झा कैरव, कांग्रेस
- 1957 मणिलाल यादव(सामान्य), झा.पा.
- 1957 चुनका हेम्ब्रम(अजजा), स्वतंत्र
- 1962 दीप नारायण चौधरी, कांग्रेस
- 1967 दीप नारायण चौधरी, कांग्रेस
- 1969 हेमंत कुमार झा, संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी
- 1972 हेमंत कुमार झा, कांग्रेस
- 1977 लखन महतो, जनता पार्टी
- 1980 हेमंत कुमार झा, कांग्रेस
- 1985 सुमृत मंडल, जेएमएम
- 1990 सुमृत मंडल, जेएमएम
- 1995 रजनीश आनंद, कांग्रेस
- 2000 संजय प्र यादव , राजद
- 2005 मनोहर टेकरीवाल, बीजेपी
- 2009 संजय प्र यादव , राजद
- 2014 रघुनंदन मंडल, भाजपा
- 2016 अमित मंडल, भाजपा
- 2019 अमित मंडल, भाजपा
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications