झारखंड के लातेहार में प्रवासी पक्षियों ने डाला डेरा, वन विभाग ने शुरू की पक्षी गणना
Jharkhand News: ठंड के मौसम में झारखंड के लातेहार जिले के जलाशयों में प्रवासी पक्षियों का मधुर कलरव गूंज रहा है। यहां हर साल बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों का आगमन होता है। राज्य के वन मंत्रालय ने इस अवसर पर पक्षी गणना में भी कई विदेशी पक्षियों को चिन्हित किया है। वहीं वन विभाग की ओर से पक्षियों के संरक्षण के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि लातेहार जिले में सर्दी का मौसम आने के बाद बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों का आगमन होता है। इस वर्ष भी बड़ी तादाद में प्रवासी पक्षियों का आगमन हो चुका है,वहीं पक्षी गणना में अब तक कई विदेशी पक्षियों की पहचान भी की जा चुकी है। बीते सालों कुछ स्थानों पर ग्रामीणों के द्वारा जागरूकता की कमी की वजह से पक्षियों को नुकसान भी पहुंचाया जाता था, लेकिन इस बार वन विभाग की ओर से पक्षी गणना के साथ-साथ ग्रामीणों के बीच पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता का भी कार्यक्रम चलाया जा रहा है, ताकि विदेश से आने वाले मेहमान पक्षियों की तादाद का पता चल सके और प्रवासी पक्षियों को अच्छा वातावरण उपलब्ध करवाया जा सके।
मिली जानकारी के मुताबिक लातेहार जिले में आजकल वन विभाग के द्वारा प्रवासी पक्षियों के साथ ही जल स्रोतों के आसपास रहने वाले कई प्रकार के पक्षियों की पहचान और गणना की जा रही है। इस काम में वन विभाग स्थानीय ग्रामीणों और पक्षी प्रेमियों से भी मदद ले रहा है। पक्षी गणना कार्यक्रम के माध्यम से युरेशियन कुट, रेड पोचार्ड, नॉर्मल पोचार्ड, वाटर हेन समेत कई पक्षियों की पहचान की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि वन विभाग के साथ पक्षी गणना कार्य करने से ग्रामीणों को कई तरह के फायदे हो रहे है। अब लोग विदेशी पक्षियों की पहचान और उनका अंग्रेजी नाम जानने लगे हैं।
वन विभाग के पदाधिकारी रौशन कुमार ने बताया कि प्रवासी पक्षियों की पहचान के लिए पक्षी गणना हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जिले में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों का आगमन होता है। वन विभाग की तरफ से जल स्रोतों के आसपास जाकर प्रवासी पक्षियों के साथ-साथ स्थानीय पक्षियों की भी गणना की जा रही है। वहीं ग्रामीणों लोगों को भी पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें झारखंड में शहर की आबादी के मुताबिक आरक्षण, नियमावली को हेमंत सोरेन कैबिनेट से मिली स्वीकृति












Click it and Unblock the Notifications