Mahagama Chunav 2024: महगामा सीट पर कांग्रेस की दीपिका पांडे मारेंगी दोहरी बाजी या BJP करेगी वापसी?
Mahagama Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड की महगामा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भी इस बार सुर्खियों में है। इस सीट से फिलहाल कांग्रेस नेता दीपिका पांडे सिंह विधायक हैं। दीपिका पांडे सिंह वर्तमान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार में कृषि मंत्री हैं।
दीपिका पांडे सिंह को कांग्रेस फिर से इंडिया गठबंधन के तहत टिकट दे सकती है। दीपिका पांडे के ससुर अवध बिहारी सिंह महगामा सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं। माना जाता है कि दीपिका पांडे सिंह का कांग्रेस के साथ महगामा क्षेत्र में दबदबा है। दीपिका पांडे इस चुनाव में दोहरी जीत की तैयारियों में लगी है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Vidhan Sabha Seat: रांची सीट से टिकट पाने के लिए BJP नेताओं में लगी होड़, इंडी गठबंधन में भी कन्फ्यूजन
Mahagama Candidate 2024: महगामा सीट से किसे मिलेगा टिकट?
कांग्रेस की ओर से दीपिका पांडे सिंह का नाम फाइनल है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने फिलहाल इस सीट के लिए तीन नामों का चयन किया है। लेकिन फाइनल नामों के लिए चर्चा अभी जारी है। भाजपा इस सीट से ऐसे नेता को टिकट देने की योजना बना रही है, जो अपने दम पर चुनाव लड़ने में सक्षम हो।
हालांकि तीन बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व विधायक अशोक भगत का नाम सबसे आगे चल रहा है। अशोक भगत वर्तमान में पार्टी के प्रदेश महामंत्री का भी दायित्व संभाल रहे हैं।
अशोक भगत के अलावा इस सीट से कारोबारी निरंजन पोद्दार, ठेकेदार अशोक कुमार सिंह, बद्रीनाथ भगत और व्यवसायी निरंजन सिन्हा के नामों पर भी चर्चा है।
ये भी पढ़ें- Jamtara Vidhan Sabha Seat: जामताड़ा सीट पर कांग्रेस और भाजपा का कौन होगा उम्मीदवार? क्या है सियासी समीकरण
Mahagama Assembly constituency: महगामा विधानसभा सीट
महगामा विधानसभा क्षेत्र झारखंड के गोड्डा जिले में आता है। महगामा विधानसभा सीट 1952 में अस्तित्व में आया। इस क्षेत्र में आदिवासी मतदाताओं की आबादी 10 फीसदी, मुस्लिम 30, यादव 5, ब्राह्मण 5 फीसदी है। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुर्मी और वैश्य समुदाय की भी अच्छी आबादी है।
Mahagama Assembly constituency History: महगामा विधानसभा सीट से निर्वाचित विधायकों की लिस्ट
-
1952 सागर मोहन पाठक, कांग्रेस
-
1957 महेन्द्र महतो, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी
-
1962 राजपति राम, कांग्रेस
-
1967 राजपति राम, कांग्रेस
-
1969 सईद अहमद, सीपीआई
-
1972 अवध बिहारी सिंह, जनसंघ
-
1977 सईद अहमद, जनता पार्टी
-
1980 अवध बिहारी सिंह, कांग्रेस
-
1985 अवध बिहारी सिंह, कांग्रेस
-
1990 फैयाज भागलपुरी, जनता दल
-
1995 अवध बिहारी सिंह, कांग्रेस
-
2000 अशोक कुमार ,बीजेपी
-
2005 अशोक कुमार ,बीजेपी
-
2009 राजेश रंजन, कांग्रेस
-
2014 अशोक कुमार , भाजपा
-
2019 दीपिका पांडे सिंह, कांग्रेस












Click it and Unblock the Notifications