Ranchi Vidhan Sabha Seat: रांची सीट से टिकट पाने के लिए BJP नेताओं में लगी होड़, इंडी गठबंधन में भी कन्फ्यूजन
Ranchi Vidhan Sabha Seat: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सभी दलों में टिकट के लिए कड़ी राजनीतिक गतिविधि और होड़ मची हुई है। पारंपरिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का गढ़ रही रांची विधानसभा सीट पर कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है।
भाजपा की सेफ सीट रही रांची पर इस बार दिलचस्प मुकाबला हो सकता है। रांची विधानसभा सीट पर इस बार भाजपा के कई नेता टिकट लेने की होड़ में हैं। वहीं सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने राज्यसभा सांसद महुआ माजी को फिर से मैदान में उतारने की योजना बनाई है, हालांकि गठबंधन ने अभी तक अंतिम उम्मीदवार पर फैसला नहीं किया है क्योंकि कांग्रेस भी इस सीट पर अपना दावा पेश कर रही है।
ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव: बेटे-बेटी और पत्नियों का सियासी डेब्यू कराने में जुटे दिग्गज नेता, जानिए कौन-कौन बनेगा उम्मीदवार
Ranchi Assembly constituency: रांची विधानसभा सीट के सियासी समीकरण
1996 से लगातार छह बार रांची विधानसभा सीट जीतने वाले सीपी सिंह को भाजपा का सबसे अच्छा उम्मीदवार माना जा रहा है। हालांकि यही वजह है कि इस सीट से इस बार भाजपा के दावेदार भी ज्यादा है।
इस सीट पर झामुमो और कांग्रेस दोनों की नजर है। कांग्रेस का तर्क है कि शहरी क्षेत्रों में उनके चुनाव चिह्न का झामुमो के मुकाबले अधिक महत्व है, जिसका मतलब है कि अगर उन्होंने पिछले चुनाव में उम्मीदवार उतारा होता तो वे जीत सकते थे।
ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव: 'सीट शेयरिंग पर अच्छा फॉर्मूला हो तैयार', CPI(M-L) की मांग से क्या 'इंडिया' की बढ़ेगी मुश्किलें?
रांची विधानसभा सीट पर 1990 से ही भाजपा का दबदबा, लेकिन इस बार राह मुश्किल
रांची विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी लगातार जीतते रहे हैं।रांची विधानसभा सीट पर 1990 से ही भाजपा का दबदबा रहा है और 1995 के बाद कभी हार नहीं मानी। खासकर चंदेश्वर प्रसाद सिंह ने 2019 तक जीत की डबल हैट्रिक लगाई बनाई थी। हालांकि, 2024 का विधानसभा चुनाव रांची विधानसभा सीट के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।
2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी महुआ माजी ने भाजपा नेता सीपी सिंह को कड़ी टक्कर दी थी। सीपी सिंह इस सीट पर महुआ माजी से सिर्फ 5 हजार वोटों से ही जीते थे। इस करीबी मुकाबले ने 2024 के चुनावों में भाजपा की संभावनाओं को लेकर अनिश्चितता पैदा कर दी है।
ये भी पढ़ें- 'चम्पाई के लिए सिर्फ सोरेन सरनेम नहीं था काफी', अब झारखंड CM पद से हटाए जाने की बड़ी वजह आई सामने!
क्या भाजपा फिर से देगी सीपी सिंह को टिकट?
ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस बार सीपी सिंह को भाजपा से टिकट नहीं मिलेगा, जिसके चलते रांची सीट के लिए कई बीजेपी नेता दावेदारी कर रहे हैं। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस अहम फैसले पर विचार-विमर्श कर रहा है। रांची विधानसभा सीट पर भाजपा की हार-जीत को लेकर 2024 के चुनाव में भी सस्पेंस बना हुआ है। शीर्ष नेता लगातार झारखंड दौरे पर हैं और चर्चा है कि प्रत्याशी का चयन एक-एक सीट पर विशेष मंथन के बाद ही किया जाएगा।
सीपी सिंह को रांची विधानसभा सीट के लिए सबसे बेहतर प्रत्याशी माना जाता है। उन्होंने लगातार छह बार जीत दर्ज की है और 1996 के बाद से कभी चुनाव नहीं हारे हैं। ऐसे में सीपी सिंह इस सीट के सबसे अहम दावेदार हैं। यह चुनाव बीजेपी के लिए काफी अहमियत रखता है क्योंकि यह दूसरी बार है जब झारखंड में कोई सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।
रांची सीट को लेकर झामुमो का क्या है प्लान?
झामुमो नेतृत्व रांची में भाजपा के वर्चस्व को चुनौती देने के लिए महुआ माजी को फिर से मैदान में उतारने पर अड़ा हुआ है। राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी चुनाव में उतरना चाहती हैं। रांची सीट पर कांग्रेस ने भी अपनी दावेदारी ठोक रही है। हालांकि, इस सीट पर आखिरकार कौन सी पार्टी चुनाव लड़ेगी, इस पर गठबंधन के भीतर अंदरूनी चर्चा जारी है।
Ranchi Assembly Seat: रांची विधानसभा सीट पर अब तक कौन-कौन जीता? (1952 से 2019 तक के आंकड़े)
- 1952 रामरतन राम कांग्रेस
- 1952 पॉल दयाल झापा
- 1957 रामरतन राम कांग्रेस
- 1962 वीरेंद्र नाथ राय कांग्रेस
- 1967 ननी गोपाल मित्रा जनसंघ
- 1969 ननी गोपाल मित्रा जनसंघ
- 1972 देवदत्त साहू कांग्रेस
- 1977 ननी गोपाल मित्रा जनता पार्टी
- 1980 ज्ञानरंजन कांग्रेस
- 1985 जयप्रकाश गुप्ता कांग्रेस
- 1990 गुलशन लाल आजमनी भाजपा
- 1995 यशवंत सिन्हा भाजपा
- 1997 सीपी सिंह भाजपा
- 2000 सीपी सिंह भाजपा
- 2005 सीपी सिंह भाजपा
- 2009 सीपी सिंह भाजपा
- 2014 सीपी सिंह भाजपा
- 2019 सीपी सिंह भाजपा













Click it and Unblock the Notifications