Jamtara Vidhan Sabha Seat: जामताड़ा सीट पर कांग्रेस और भाजपा का कौन होगा उम्मीदवार? क्या है सियासी समीकरण
Jharkhand Jamtara Elections 2024: साल के अंतर में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जामताड़ा सीट पर हलचल तेज हो गई है। जामताड़ा सीट पर इस बार भाजपा और कांग्रेस-झामुमो गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। कांग्रेस के मौजूदा विधायक इरफान अंसारी की स्थिति मजबूत नजर आ रही है, जबकि भाजपा के कई नेता अपनी पार्टी से टिकट पाने की कोशिश में लगे हैं।
झारखंड विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। जामताड़ा सीट पर भाजपा और कांग्रेस-झामुमो गठबंधन के बीच मुकाबला होता रहा है। पिछले गठबंधनों को देखते हुए संभावना है कि इस बार भी कांग्रेस और झामुमो संयुक्त उम्मीदवार उतारेंगे।
ये भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा में भारी पड़ सकता है हेमंत सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा, केंद्र ने भी अब घेरा
Jamtara Assembly Constituency: इरफान अंसारी को कांग्रेस फिर से दे सकती है टिकट
पिछले चुनाव में कांग्रेस के इरफान अंसारी इस सीट से जीते थे और वर्तमान में झारखंड में ग्रामीण विकास मंत्री हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस उन्हें फिर से टिकट दे सकती है। इस बीच भाजपा टिकट के लिए किसी मजबूत दावेदार की तलाश में जुटी हुई है। कांग्रेस में इरफान अंसारी की स्थिति मजबूत है, लेकिन अन्य नेता भी टिकट के लिए होड़ में हैं।
ये भी पढ़ें- Ranchi Vidhan Sabha Seat: रांची सीट से टिकट पाने के लिए BJP नेताओं में लगी होड़, इंडी गठबंधन में भी कन्फ्यूजन
भाजपा जामताड़ा सीट से किसे टेगी टिकट
भाजपा के कई नेता जामताड़ा सीट से टिकट के लिए लाइन में लगे हैं। इनमें वीरेंद्र मंडल, मनीष दुबे, बबीता झा, दुबराज मंडल, सुरेश राय, कमल गुप्ता और हरिमोहन मिश्रा जैसे नेताओं का नाम शामिल हैं। इनमें से कुछ नेता टिकट पाने की अपनी संभावनाओं को मजबूत करने के लिए दिल्ली भी आने-जाने लगे हैं।
वीरेंद्र मंडल विधानसभा चुनाव में लगातार भाजपा के जामताड़ा से उम्मीदवार रहे हैं और जामताड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी बहन रीना देवी वर्तमान में उस पद पर हैं। वीरेंद्र अपनी कट्टर हिंदू नेतृत्व वाली छवि के लिए जाने जाते हैं।
मनीष दुबे का नाम भी भाजपा की ओर से आगे है। मनीष दुबे भाजपा युवा मोर्चा के राज्य महासचिव हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। रांची और दिल्ली भाजपा हलकों में उनकी अच्छी पकड़ है।
ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव: बेटे-बेटी और पत्नियों का सियासी डेब्यू कराने में जुटे दिग्गज नेता, जानिए कौन-कौन बनेगा उम्मीदवार
वहीं भाजपा महिला मोर्चा की राज्य स्तरीय नेता बबीता झा महिला कोटे से टिकट चाहती हैं और रांची भाजपा में उनका अच्छा खासा प्रभाव है।
दुबराज मंडल अपने जातीय नेतृत्व और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से करीबी संबंधों के कारण टिकट की दौड़ में खुद को आगे मानते हैं। उनका कहना है कि उनका संदेश दिल्ली तक पहुंच चुका है और उनका टिकट लगभग पक्का है।













Click it and Unblock the Notifications