लोकसभा चुनाव: BJP ने झारखंड की 11 सीटों पर किया उम्मीदवारों का ऐलान, निशिकांत दूबे गोड्डा से लड़ेंगे चुनाव
Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पहली सूची जारी की है। उन्होंने 195 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इस बीच बीजेपी ने झारखंड की 11 सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।
बता दें कि बीजेपी ने 14 में से 11 सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवारों की पहली सूची में 34 केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष शामिल हैं। बीजेपी ने 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 195 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।

हजारीबाग से मनीष जायसवाल को मिला टिकट
हजारीबाग से मनीष जायसवाल को टिकट मिला है। उधर निशिकांत दूबे को गोड्डा से मैदान में उतारा गया है। जमशेदपुर लोकसभा सीट से विद्युत वरण महतो को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
खूंटी से अर्जुन मुंडा लड़ेंगे चुनाव
वहीं, दुमका से सुनील मरांडी, कोडरमा से अन्नापूर्णा देवी, सिंहभूम से गीता कोड़ा, खूंटी से अर्जुन मुंडा को टिकट मिला है। रांची लोकसभा सीट से संजय सेठ को टिकट मिला है। साथ ही लोहरदगा से समीर उरांव को प्रत्याशी घोषित किया है। पलामू से बीडी राम और राजमहल सीट से तालामरांडी ताल ठोकेंगे।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी की पहली लिस्ट में बीडी शर्मा का नाम आने पर जश्न में डूबा खजुराहो, Video
रांची से संजय सेठ लड़ेंगे चुनाव
सिंहभूम जिले से गीता कोड़ा को टिकट मिला है। वहीं, रांची से संजय सेठ चुनावी मैदान में उतरेंगे। समीर उरांव को लोहारदगा से टिकट मिला है। कोडरमा से अन्नपूर्ण देवी चुनाव लड़ेंगी।
1. राजहमल (अजजा)- ताला मरांडी
2. दुमका (अजजा)- सुनील सोरेन
3. गोड्डा- निशिकांत दुबे
4. कोडरमा- अन्नपूर्ण देवी
5. रांची- संजय सेठ
6. जमशेदपुर- विद्युत बरण महतो
7. सिंहभूम- गीता कोड़ा
8. खूंटी- अर्जुन मुंडा
9. लोहारदगा- समीर उरांव
10. पलामू- विष्णु दयाल राम
11. हजारीबाग- मनीष जयसवाल
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर बीजेपी ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, रायपुर से मिला बृजमोहन अग्रवाल को टिकट












Click it and Unblock the Notifications