छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर बीजेपी ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, रायपुर से मिला बृजमोहन अग्रवाल को टिकट
BJP Candidates List 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार 2 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 195 प्रत्याशियों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी समेत 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं।
भाजपा द्वारा जारी पहली लिस्ट में छत्तीसगढ़ के 11 प्रत्याशियों के नामों का भी ऐलान हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 सीट पर नाम फाइल हो गए, जिसकी घोषणा आज हम कर रहे हैं।

भाजपा द्वारा आज जारी हुई पहली लिस्ट में छत्तीसगढ़ के 11 प्रत्याशियों के नामों की भी घोषणा हुई है। जानकारी के मुताबिक, रायपुर सीट से बृजमोहन अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं, राजनांदगांव से संतोष पांडे, दुर्ग से विजय बघेल बस्तर महेश कश्यम, कांकेर से भोजराम नाग को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
सरगुजा से चिंतामणी महाराज, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया, जांजगीर चांपा से श्रीमती कमलेश जांगड़े, कोरबा से सुश्री सरोज पांडेय, बिलासपुर तोखन साहू और महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है। तो वहीं, पार्टी ने पुराने 4 सांसदों के टिकट भी काट दिया है।
ऐसा बताया जा रहा है कि बीजेपी ने रायपुर, जांजगीर, महासमुंद, कांकेर के सांसद के टिकट काटे दिए है। तो वहीं, 2 सांसदों को रिपीट किया गया है। जिन दो सांसदों को रिपीट किया गया है उनमें दुर्ग से विजय बघेल और राजनांदगांव में संतोष पांडेय है।
दरअसल, दुर्ग सीट पर विजय बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को विधानसभा में चुनौती दी थी। हालांकि, वे हार गए थे, लेकिन, उन्होंने भूपेष बघेट को कड़ी टक्कर दी थी। तो वहीं, इसी तरह राजनांदगांव में संतोष पांडेय ने बस्तर में धर्मांतरण पर काम किया था, जिसके कारण उन्हें फिर से मौका मिला है।












Click it and Unblock the Notifications