Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी की पहली लिस्ट में बीडी शर्मा का नाम आने पर जश्न में डूबा खजुराहो, Video
Lok Sabha Khajuraho seat VD Sharma: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी शनिवार को जारी कर दी है।
जबकि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा को फिर से खजुराहो से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से पूरे खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में जश्न का माहौल है। खजुराहो में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगारा और पटाखों से विष्णु दत्त शर्मा के यहां से चुनाव लड़ने का जश्न मना रहे हैं।
खजुराहो के मातंगेश्वर महादेव मंदिर के पास पटाखे और नारेबाजी करते हुए अबकी बार 10 लाख से अधिक मतों से एक बार फिर खजुराहो लोकसभा सीट से वी डी शर्मा को जिताकर पार्लियामेंट में पहचाने कि कार्यकर्ता बात कह रहे हैं।
खजुराहो से सांसद विष्णु दत्त शर्मा राज्य प्रमुख नियुक्त होने से पहले बीजेपी के महासचिव थे। व्यापक रूप से वीडी के नाम से जाने जाने वाले शर्मा आरएसएस के समर्पित अनुयायी हैं। उन्हें 1990 के दशक के दौरान मध्य प्रदेश में आरएसएस से संबद्ध छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को मजबूत करने के लिए जाना जाता है।
विष्णु दत्त शर्मा ने 1991-92 में ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय से बीएससी, एग्रीकल्चर किया इसके बाद उन्होंने एमएससी एग्रीकल्चर, एग्रोनॉमी ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय और जबलपुर के जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय से किया।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय एग्रीकल्चर सेमीनार बैंकॉक में भाग लिया था। इसके साथ विष्णु दत्त शर्मा ने 2015 में भारत सरकार के युवक और खेल मंत्रालय द्वारा इंडो-चीन यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम का में भारतीय डेलीगेशन का नेतृत्व किया था।
वीडी शर्मा को कई अवार्डों से भी नवाजा गया है, 2018 में दिल्ली के प्रतिष्ठित कलाम फाउंडेशन ने उन्हें कलाम इनोवेशन एंड गवर्नेंस अवार्ड से सम्मानित किया। एमआईटी पुणे ने उन्हें यूथ लीडर का अवार्ड दिया।












Click it and Unblock the Notifications