Champai Soren: क्या आप BJP में जायेंगे? चंपई सोरेन ने दिया यह घुमावदार जवाब

Champai Soren: झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बारे में अफवाहें जोरों पर हैं कि वे भाजपा के संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाए जाने के बाद उनकी नाराजगी को इसकी वजह से जोड़कर देखा जा रहा है। इस बीच शनिवार को उन्होंने मीडिया के सवालों का बड़ी चतुराई से घुमावदार जवाब दिया है।

चंपई सोरेन ने कहा कि हमें कुछ नहीं पता है, हम जहां हैं, वहीं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि क्या अफवाहें फैल रही हैं, क्या नहीं, इन सब के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। सोरेन से सवाल हुआ कि बीजेपी में शामिल होने की खबरों में कितनी सच्चाई है? इसपर उन्होंने कहा कि हमें खबर ही नहीं पता तो सच्चाई, सच और झूठ का कहां से आंकलन करेंगे, हमको कुछ पता नहीं है।

इधर झारखंड की राजनीति में चर्चा है कि चंपई सोरेन के अलावा पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। ऐसे में लोबिन से मुलाकात में क्या बात हुई? इस प्रश्न पर चंपई सोरेन ने कहा कि हमको कुछ नहीं पता,क्या सच है, क्या झूठ, हम ठीक हैं. जहां पर हैं, वहीं पर हैं। हमको खुद पता नहीं है कि हम किस जगह जा रहे हैं और किस जगह नहीं।

यह भी पढ़ें One Nation, One Election की बातें करते हैं लेकिन, शरद पवार ने पीएम मोदी पर किया कटाक्ष

इधर जेएमएम ने बीजेपी आईटी सेल पर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया है। जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि चंपई सोरेन एक समर्पित सदस्य हैं, जिन्होंने पार्टी को आगे बढ़ाया है और वे इसे कभी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने इस स्थिति को पार्टी के भीतर अंदरूनी दरार पैदा करने की कोशिश बताया है।

माना जा रहा है कि चंपई सोरेन मुख्यमंत्री के पद से हटाए जाने को लेकर खफा चल रहे हैं। इस साल की शुरुआत में जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन के गिरफ्तार होने के बाद चंपई सोरेन को झारखंड की कमान सौंपी गई थी। हालांकि करीब पांच महीने पश्चात ही जब हेमंत सोरेन को जमानत मिली और वो बाहर आए, इसके बाद वह फिर से सीएम की कुर्सी पर काबिज़ हो गए। चर्चा है कि इसके बाद से ही चंपई नाराज़ चल हैं।

यह भी पढ़ें दरवाजे पर दस्तक देती स्त्री हो, या सरकटा शैतान, क्या सत्य घटनाओं पर आधारित हैं Stree 2? शुरू से अंत तक पढ़िए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+