दरवाजे पर दस्तक देती स्त्री हो, या सरकटा शैतान, क्या सत्य घटनाओं पर आधारित हैं Stree 2? शुरू से अंत तक पढ़िए
'Stree 2 True Story Or Not: राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी की चर्चित फिल्म फिल्म 'स्त्री 2' चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म 2018 की हिट हॉरर-कॉमेडी 'स्त्री' का सीक्वल है, जिसने दर्शकों को खूब हंसाया और भयभीत किया था। 'स्त्री 2' की कहानी पिछली फिल्म 'स्त्री' की कहानी को आगे बढ़ाती है।
भाग एक में स्त्री घर का दरवाजा खटखटती थी, जबकि भाग दो में सरकटे भूत का खौफ दिखाया गया है। क्या आपको पता है कि इस भूतिया फिल्म श्रृंखला का निर्माण एक सत्य घटना से प्रेरित है? दरअसल कुछ ऐसी घटनाएं घटी हैं, जिसका इस फिल्म के कथानक से जुड़ाव महसूस होता है। इस आर्टिकल को अंत तक पढियेगा। हम आपको यह किस्से बतायेंगे, जिसमे आपको स्त्री फिल्म के दोनों भाग की कहनियों का अक्स नजर आएगा।

बेंगलुरू में लोग घरों के बाहर लिखते थे 'नाले बा'
'स्त्री' का पहला भाग आपको याद है? इस फिल्म में रात में एक महिला की मौजूदगी से लोगों में डर पैदा होता है, जिससे लोग घर के अंदर ही रहते हैं। उसे दूर भगाने के लिए लोग अपने घरों के बाहर 'ओ स्त्री कल आना...' जैसे नारे लिख देते हैं। 'स्त्री' की कहानी दक्षिण भारत में घटित हुई एक सच्ची घटना से प्रेरित है। दरअसल, 1990 के आसपास कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में एक अफवाह तैर रही थी कि एक 'चुड़ैल' है जो शहर की गलियों में रात के समय घूमती है और मर्दों की तलाश में रहती है।

उस समय यह चर्चा आम थी कि एक चुड़ैल लोगों के घरों का दरवाजा खटखटाती है और बड़ी प्यारी सी आवाज में घर के मर्द को पुकारती है। वह उसे घर से बाहर लाने के लिए मर्द की मां या पत्नी की आवाज में पुकारती, फिर जैसे ही वो मर्द बाहर जाता है , तो चुड़ैल अगले 24 घंटे के भीतर-भीतर उसे मार देती है।
इस अफवाह की जद में आये लोगों ने बाद लोगों ने इस चुड़ैल से बचने का उपाय ढूंंढा और कहना शुरू किया 'नाले बा'। दरअसल 'नाले बा' एक कन्नड़ शब्द है। इसका अर्थ है कि 'कल आना'। लोग अपने घरों के सामने 'नाले बा' लिख देते थे, ताकि वह बुरी आत्मा उनके घर का दरवाजा न खटखटाए। ऐसा माना जाता था कि 'नाले बा' पढ़ने के बाद वो चुड़ैल वापस लौट जाती थी।
यह भी पढ़ें Kanpur News: जेल पहुंचा 70 साल का हवसी मौलाना, बच्ची के साथ करना चाहता था गंदा काम
ग्वालियर में भी दरवाजे पर आवाज़ देती थी "स्त्री"
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से भी कुछ दिन पहले ऐसी ही एक सच्ची घटना सामने आई थी। 12 जून 2024 को विभिन्न समाचार वेबसाईटों में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक ग्वालियर के चंदन नगर इलाके में एक महिला रात में घरों के बाहर आकर लोगों में दहशत पैदा कर रही थी। वह घर के दरवाजे की घंटी बजाती है और कभी-कभी रोती भी थी , जिससे घर के लोग डर के मारे घर के अंदर ही रहते थे। पुलिस में शिकायत के बावजूद हाल ही में रहस्य गहराता गया।

कई रातों से, एक अच्छी तरह से तैयार महिला आधी रात के आसपास चंदन नगर में देखी जाती थी। वह दरवाज़े की घंटी बजाती और निवासियों को आवाज़ लगाती। कभी-कभी वह रोने की आवाज़ निकालती। लोग डर के मारे आवाज़ नहीं निकाल पाते थे, लेकिन अपने घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में उसे कैद कर लेते थे। चंदन नगर के निवासी इस रहस्यमयी महिला से निपटने के बारे में उलझन में थे। उन्हें आश्चर्य हुआ कि वह रात में क्यों आती है और दरवाजे की घंटी क्यों बजाती है। लगातार डर में रहने के कारण, उन्होंने पुलिस को सूचित किया और सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई।
चैन मिला,जब पता चला क्यों आती थी स्त्री?
ग्वालियर पुलिस ने रहस्य सुलझाने के लिए महिला की तलाश शुरू की। जल्द ही उनकी मेहनत रंग लाई और वह मिल गई। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी, जो झगड़े के बाद उसे छोड़कर चला गया था।

उसने अपने प्रेमी का घर नहीं देखा था, लेकिन उसे पता था कि वह चंदन नगर में रहता है। उसे ढूँढ़ने के लिए वह रात में इलाके में भटकती रही, उसे ढूँढ़ने की उम्मीद में दरवाज़े की घंटियाँ बजाती रही। उसके इस व्यवहार से निवासियों में दहशत फैल गई। इस रहस्यमयी महिला के कारण लोगों में जो भय व्याप्त था, उसे लोग फिल्म 'स्त्री' से जोड़कर देखने लगे थे। हालांकि, पुलिस के खुलासे के बाद अब लोग राहत की सांस ले रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि इसमें कोई अलौकिक खतरा नहीं था।
यह भी पढ़ें मायके गई थी पत्नी, फोन करके बोली- मैंने दूसरे लड़के से कर ली है शादी, फिर आगे...
दिल्ली वाले भी जानते हैं, सरकटे अंग्रेज की कहानी, स्त्री 2 से मिलता जुलता है किस्सा
स्त्री 2 में एक सिर कटे भूत का खौफ दिखाया गया है। यह कांसेप्ट भी कुछ घटनाओं से प्रेरित हो सकता है। वैसे, तो कई हॉलीवुड फिल्मो में सिरकटे भूत की कहानियां दिखाई गई हैं। कई पौराणिक किस्सों कहनियों और स्थानीय किवदंतियों में भी सिरकटे भूत का ज़िक्र होता है। लेकिन दिल्ली से 200 किलोमीटर दूर लैंसडौन में एक किस्सा बेहद चर्चित हैं। 8:30 बजते ही सन्नाटा पसरने लगता है।

लोग मानते है कि कैंटोनमेंट एरिया में एक सिर कटा अंग्रेज अपने घोड़े पर घूमता है, वह सिर्फ घूमता ही नहीं है, बल्कि यहां की चौकीदारी भी करता है। रात के समय ड्यूटी करने वाले सिपाहियों पर नजर रखता है,अगर कोई सोता हुआ पाया गया,तो उसकी तो खैर नहीं होती है। कई सिपाहियों की मानें, तो उन्हें रात में अजीब-अजीब आवाजें भी सुनाई देती हैं।
बालासोर ट्रेन हादसे के बाद भी फैली थी सरकटे भूत की अफवाह
ठीक इसी प्रकार ओडिशा के बालासोर में हुए सदी के सबसे भीषण रेल हादसे के बाद भी सरकटे भूत की अफवाह फैली थी। ओडिशा में बहनागा हाई स्कूल के छात्र अपनी कक्षाओं में वापस आने से डरने लगे थे, क्योंकि इस स्कूल में रेल हादसे के बाद शव रखे गए थे।

यहां अफवाह फ़ैल गई थी कि स्कूल से आवाजें आती सुनाई देती हैं, तो कोई कटी लाशों के भूतों को देखने का दावा कर रहा था। अंत में यही कहेंगे कि फिल्म स्त्री के दोनों भाग काल्पनिक कहानी ही हैं। पाठकों को सलाह दी जाती है कि किसी प्रकार के भूत प्रेत के किस्सों को काल्पनिक ही माने, तो बेहतर होगा।
यह भी पढ़ें UP News: रोज जाती थी बस से दफ्तर, ड्राइवर ने खून से भरनी चाही मांग, फिर...
-
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे












Click it and Unblock the Notifications