One Nation, One Election की बातें करते हैं लेकिन, शरद पवार ने पीएम मोदी पर किया कटाक्ष
Sharad Pawar: एनसीपी नेता शरद पवार ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मोदी के "एक राष्ट्र, एक चुनाव" की वकालत के बावजूद विभिन्न राज्यों में अलग-अलग जगहों पर चुनाव हो रहे हैं। पवार ने कहा, "यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी जो कह रहे हैं, उसमें कोई सच्चाई नहीं है।
"एनसीपी नेता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है, लेकिन झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव की घोषणा नहीं की गई। इससे पूर्व महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के सहयोगी दल शिव सेना (यूबीटी) और एनसीपी (सपा) ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए थे। नेताओं ने कहा था कि ऐसा लगता है कि भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली महायुति अपने झूठे वादों के साथ महाराष्ट्र के लोगों को मूर्ख बनाने के लिए अधिक समय चाहती है।

ज्ञात हो कि चुनाव आयोग ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के लिए तीन चरणों में मतदान और हरियाणा के लिए सितंबर-अक्टूबर में एक चरण में चुनाव की घोषणा की है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा चिंताओं के कारण महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में देरी होगी।
इस फैसले ने महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) की ओर से सवाल खड़े कर दिए हैं।चुनाव आयोग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे, जबकि हरियाणा में एक चरण में चुनाव होंगे। दोनों राज्यों के नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा दोनों में अब 90-90 विधानसभा सीटें हैं।
यह भी पढ़ें UP News: उपचुनाव में पीडीए को जिताएगी जनता, अखिलेश यादव ने शिक्षक भर्ती मामले पर भी की टिप्पणी












Click it and Unblock the Notifications