Jharkhand: जज उत्तम आनंद की मौत हादसा या मर्डर ? CCTV फुटेज से गहराया हत्या का शक
रांची, 29 जुलाई। बुधवार सुबह धनबाद में एक सड़क हादसे में जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत की खबर सामने आई थी। बताया जा रहा था कि कल सुबह जब वो मार्निंग वॉक पर निकले थे तो उन्हें एक ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी थी, जिससे वो सड़क पर गिर पड़े थे और गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें आस-पास के लोगों ने शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचाया था, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
Recommended Video

मालूम हो कि उत्तम आनंद कई संगीन केस की सुनवाई कर रहे थे, जिसमें गैंगस्टर अमन सिंह का भी केस शामिल है। इस घटना की जांच कर रही पुलिस के हाथ अब एक सीसीटीवी फुटेज लगा है, जिसमें दिख रहा है कि जज बहुत स्लो स्पीड में जॉगिंग कर रहे थे लेकिन अचानक पीछे से एक ऑटो आकर उन्हें जोरदार टक्कर मारता है और इसके बाद चालक वहां से तेजी से भाग निकलता है। टक्कर लगते ही जज सड़क पर गिर पड़ते हैं। इस फुटेज के बाद जज की हत्या की आशंका जताई जा रही है। ये हादसा जज के घर से आधा किमी की दूरी पर हुआ था।
मालूम हो कि मूल रूप से हजारीबाग के रहने वाले उत्तम आनंद एक सभ्रांत परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता और भाई हजारीबाग कोर्ट में वकील हैं, जबकि उनके दो रिश्तेदार आईएएस अधिकारी हैं। जज की मौत से पूरा परिवार सदमे में है, ऐसे में उनके परिवार के किसी भी व्यक्ति ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है लेकिन उनकी पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिस ऑटो से जज को टक्कर मारी गई है, वो भी चोरी का था। वो मंगलवार रात में ही चोरी हुआ था। ये भी खबर है कि कुछ दिन पहले ही जज ने कई गैंगस्टर्स की जमानत याचिका ठुकराई थी जिसके बाद उन्हें धमकी भी मिल रही थी। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। इस मामले में जांच टीम का गठन कर दिया गया है।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications