Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पेपर लीक रोकने के लिए झारखंड में 2 दिन इंटरनेट बंद, लोग बोले- हेमंत सरकार का नाकामी छिपाने का नया हथकंडा

Jharkhand Internet Ban: झारखंड में होने वाली JGGLCCE परीक्षा में पेपर लीक, चीटिंग और गड़बड़ी रोकने के लिए हेमंत सोरेन की सरकार ने 21 और 22 सितंबर को 5 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट बंद रखने का फैसला लिया है। हेमंत सोरेन सरकार के इस फैसले की कड़ी आलोचना हो रही है और इसे नाकामी छिपाने का नया हथकंडा और तुगलकी फरमान बताया जा रहा है।

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सोरेन के इस फैसले ने राज्य के युवाओं को निराश किया है। हेमंत सोरेन ने ना सिर्फ ये फैसला लेकर हैरान किया है बल्कि वो ऐसा फैसला लेने के लिए अपनी पीठ भी थपथपा रहे हैं। राज्य की विपक्षी पार्टी भाजपा ने हेमंत सोरेन के इस फैसले को लोकतंत्र की हत्या कहा है। भाजपा ने कहा है कि हेमंत सोरेन सरकार अपनी नकामी छिपाने की कोशिश में राज्य के निवासियों को परेशान कर रहे हैं।

Jharkhand Internet Ban

ये भी पढ़ें- 'अगले 25-30 साल में घुसपैठिए यहां बहुमत में आ जाएंगे', अमित शाह ने झारखंड में JMM-कांग्रेस पर साधा निशाना

असल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धांधलीबाजों के सामने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। जनता को उम्मीद थी कि वो परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेकर कोई सख्त कदम उठाएंगे। लेकिन पेपर लीक रोकने के लिए कोई समझदारी वाला कदम उठाने की बजाए हेमंत सोरेन ने इंटरनेट ही बंद करने का फैसला ले लिया।

पूरे झारखंड में 21 और 22 सितंबर को 5 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट रहेगा बंद

हेमंत सोरेन की सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि झारखंड में आज यानी 21 सितंबर और 22 सितंबर को होने वाली सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JGGLCCE) परीक्षा के दौरान मोबाइल इंटरनेट पर प्रतिबंध रहेगा ताकि किसी तरह की गड़बड़ी और नकल को रोका जा सके। हालांकि, आदेश में कहा गया है कि फिक्स्ड टेलीफोन लाइनों पर वॉयस कॉल और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रभावित नहीं होगी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जेजीजीएलसीसीई के मद्देनजर शनिवार और रविवार को पूरे राज्य में पांच घंटे से अधिक समय तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। इसमें कहा गया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए शनिवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक सेवाएं निलंबित रहेंगी और रविवार (22 सितंबर) को भी सुबह 8 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक सर्विस बंद रहेगी।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के मुताबिक परीक्षा 823 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें लगभग 6.39 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है।

ये भी पढे़ं- 'लालू, JMM और राहुल बाबा का वोटबैंक घुसपैठिए हैं', अमित शाह ने झारखंड में चुनाव से पहले किया बड़ा हमला

भाजपा बोली- 'हेमंत सरकार अघोषित आपातकाल की तरफ बढ़ रही है'

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और भाजपा रांची सांसद संजय सेठ ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर कहा, ''जब राज्य के लाखों युवा JSSC की परीक्षा को लेकर अलग-अलग जिलों में होंगे, ऐसे में सरकार ने इंटरनेट बंद रखने का फैसला लिया है। झामुमो, कांग्रेस सरकार अपनी व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कर पा रही, उल्टे युवाओं को परेशान करने का नया तरीका इन्होंने खोज निकाला है।''

संजय सेठ ने कहा, ''कोई भी सरकार इतनी अव्यवहारिक कैसे हो सकती है? जब पता है कि लाखों युवा परीक्षा को लेकर यात्रा पर होंगे, ऐसे में यूपीआई पेमेंट, परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने, ट्रेन बस के टिकट जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए निर्भरता इंटरनेट पर ही है। तो फिर इंटरनेट सेवा बंद करने का क्या औचित्य है?''

'भ्रष्ट सरकार का यह तुगलकी फरमान लाखों लोगों की परेशानी बढ़ाएगा'

संजय सेठ ने कहा, ''झारखंड में झामुमो, कांग्रेस, राजद और वामपंथियों के गठजोड़ वाली सरकार अघोषित आपातकाल की तरफ बढ़ रही है। अपनी व्यवस्था ठीक नहीं कर, जनता के लिए परेशानी खड़ी कर रही है। यह सरकार भ्रष्ट तो है ही, पूरी तरह से संवेदनहीन भी हो गई है। लाखों युवाओं को होने वाली परेशानी का जवाब कौन देगा?''

संजय सेठ ने कहा, ''भ्रष्ट सरकार का यह तुगलकी फरमान लाखों लोगों की परेशानी का कारण बनेगा। आज जब हर छोटे-बड़े दैनिक कार्यों में हमारी इंटरनेट पर निर्भरता है, ऐसे में सरकार के द्वारा अपनी व्यवस्था को दुरुस्त न करके इंटरनेट सेवा ही बंद कर देना, इनकी प्रशासकीय व्यवस्था पर बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है।''

सोशल मीडिया पर लोग बोले- हेमंत सरकार का नाकामी छिपाने का नया हथकंडा

सोशल मीडिया पर हेमंत सरकार के इस फैसले की आलोचना करते हुए कई यूजर ने लिखा है कि ये सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए नए-नए तरीके और हथकंडे निकाल रही है।

एक यूजर ने लिखा, ''JSSC परीक्षा लेने के लिए झारखंड में 2 दिन इंटरनेट सेवा बंद करके पूरे प्रदेश की जनता का काम ठप करेगी हेमंत सरकार? ऐसा सलाहकार कहां से लाएं है मुख्यमंत्री, एक कहानी याद आ गई, मुख्यमंत्री जी को किसी ने कहा बिजली बुताने के लिए मुख्यमंत्री जी स्विच नहीं खोज पाए तो बल्ब ही फोड़ दिए।''

एक अन्य यूजर ने लिखा, ''व्यवस्था दुरुस्त करने के वजाय झारखंड मे इंटरनेट सेवा बंद कर देना हेमंत सोरेन कि नाकामी को दिखाता है, इससे ये साफ दिख रहा है कि सरकार पेपर लिक और परीक्षा मे धांधली को रोकने मे असफल है... इसलिए इंटरनेट बंद कर मीडिया पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है, जिससे इनके काले कारनामें बाहर ना आ सके।''

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+