'लालू, JMM और राहुल बाबा का वोटबैंक घुसपैठिए हैं', अमित शाह ने झारखंड में चुनाव से पहले किया बड़ा हमला
Amit Shah in Jharkhand: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज (20 सितंबर) झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की 'परिवर्तन यात्रा' को साहिबगंज में संबोधित किया। अमित शाह ने इस दौरान कहा कि आज यहां से झारखंड के 2024 के चुनाव के लिए भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। ये परिवर्तन यात्रा आने वाले दिनों में गांव-गांव में जाएगी, घर-घर तक पहुंचेगी।
अमित शाह ने भ्रष्टाचार के लिए हेमंत सोरेन सरकार की निंदा की और झारखंड के लोगों से किसानों का समर्थन करने वाली और रोजगार के अवसर बढ़ाने वाली सरकार को वोट देने की गुजारिश की। अमित शाह ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर हेमंत सोरेन की सरकार पर वोटबैंक की राजनीति पर भी निशाना साधा।

ये भी पढ़ें- 'JMM, RJD, कांग्रेस झारखंड के सबसे बड़े दुश्मन', PM मोदी ने फूंका चुनावी बिगुल, हेमंत सरकार पर खड़े किए सवाल
अमित शाह बोले- झारखंड की सरकार बदलो, हम घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे
अमित शाह ने कहा है कि तुष्टीकरण में डूबी हेमंत सरकार ने जनजातीय समाज के साथ अन्याय किया है। अमित शाह ने कहा, ''हमारे इस प्रदेश में आदिवासियों की जगह घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है। हमें इसे रोकना पड़ेगा। ये काम केवल और केवल भाजपा कर सकती है।''
अमित शाह ने कहा, ''लालू यादव, JMM और राहुल बाबा की कांग्रेस पार्टी का वोटबैंक है घुसपैठिए। वोटबैंक के डर से ये लोग घुसपैठ नहीं रोकते हैं। आप झारखंड की सरकार बदल दो, मैं आपसे वादा करता हूं कि एक एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर झारखंड से बाहर निकालने का काम हम करेंगे।''
ये भी पढ़ें- क्या वोटबैंक के लालच में आदिवासी हितों से खिलवाड़ कर रही है सोरेन सरकार? हाई कोर्ट भी कह रहा दुर्भाग्यपूर्ण
अमित शाह ने कहा- आदिवासियों की इस भूमि को केवल मोदी-भाजपा बचा सकते हैं
अमित शाह ने कहा, ''झारखंड की रचना भाजपा के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने की। लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने जन-कल्याण की जगह घुसपैठिया कल्याण अपनाया है। आज पाकुड़ जिले में 'हिंदुओं और आदिवासी झारखंड छोड़ो' जैसे नारे लगते हैं। आदिवासियों की इस भूमि को केवल और केवल नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा बचा सकते हैं।''
अमित शाह ने बताया झारखंड में क्यों जरूरी है सत्ता परिवर्तन?
अमित शाह ने कहा, ''परिवर्तन केवल मुख्यमंत्री का नहीं करना है, परिवर्तन केवलJMM और कांग्रेस की जगह भाजपा की सरकार लाने का नही करना है। परिवर्तन इस भ्रष्टाचारी सरकार को हटाकर यहां भ्रष्टाचार रोकने वाली सरकार लाने का। परिवर्तन, आदिवासियों की बच्चियों और उनके संस्कार को घुसपैठियों के हाथ तबाह करने वाली सरकार को हटाकर करना है।''
ये भी पढ़ें- बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर घिरी हेमंत सरकार, हाई कोर्ट ने भी फटकारा, BJP ने कहा- सब वोटबैंक है












Click it and Unblock the Notifications