रांची के बाद झारखंड को मिला दूसरा एयरपोर्ट, देवघर से जल्द शुरू होगी हवाई सेवा
झारखंड को रांची के बाद अब एक और एयरपोर्ट की सौगात मिली है। सिविल एविएशन की तरफ़ से लाइसेंसे जारी होने के बाद देवघर वासियों में ख़ुशी की लहर है।
रांची, 13 अप्रैल 2022। झारखंड को रांची के बाद अब एक और एयरपोर्ट की सौगात मिली है। सिविल एविएशन की तरफ़ से लाइसेंसे जारी होने के बाद देवघर वासियों में ख़ुशी की लहर है। देवघर में बने नए हवाई अड्डे को डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन एरोड्रोम लाइसेंस मिल चुका है। अब देवघर से व्यारवसायिक उड़ानें शुरू की जा सकेंगी। ऑफिस ऑफ द डायरेक्टार जनरल (सिविल एविएशन) की तरफ़ से उड़ान भरने के लिए लाइसेंस जारी किया गया। देवघर को लाइसेंस मिलने के बाद इसके उद्घाटन की तैयारियां तेज हो गई हैं।

देवघर एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी व्यावसायिक उड़ानें
देवघर एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ानें तो पहले ही शुरू हो जाती लेकिन व्यवसायिक उड़ान शुरू करने के लिए डीजीसीए से लाइसेंस को मंज़ूरी नहीं मिली थी। इस वजह से देवघर से उड़ाने शुरू नहीं हो पाई थी, अब जल्द ही उड़ान शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। झारखंड में रांची के बाद दूसरा एयरपोर्ट देवघर होगा जहां से लोग हवाई सफर का लुत्फ उठा सकेंगे। हवाई सेवा बहाल होने से देवघर के अलावा संताल, परगना, धनबाद और गिरिडीह के लोगों को भी सफ़र में आसानी होगी। आपको बता दें कि बोकारो में भी एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है, उसे डीजीसीए से लाइसेंस मिलने की देरी है।

रनवे, टर्मिनल और एटीसी बिल्डिंग का काम भी पूरा
एयरपोर्ट अथॉरिटी की देवघर यूनिट ने देवघर एयरपोर्ट की सभी तैयारियों की रिपोर्ट मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन को उपलब्ध करा दी है। इस एयरपोर्ट के रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग और एटीसी बिल्डिंग का काम भी पूरा हो चुका है। इसके साथ ही डिपार्चर और अराइवल सेंसर गेट भी टर्मिनल बिल्डिंग में लगा दिया गया है। ग़ौरतलब है कि पूरे एयरपोर्ट परिसर में बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर की छवि शानदार तरीक़े से लगाई गई है। एयरपोर्ट परिसर में सुंदर कलाकृतियां भी नजर आती हैं। इन सबके अलावा पार्किंग और लाउंज एरिया में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।

दो एयरलाइंस कंपनियों की सेवा को हरी झंडी
भारत रत्नय अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर देवघर एयरपोर्ट का नामकरण किया गया है। इस एयरपोर्ट से फिलहाल घरेलू उड़ानें ही शुरू की जाएंगी। दो एयरलाइंस कंपनियों को देवघर एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने के लिए हरी झंडी दी गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन ने स्पाइसजेट और इंडिगो को हवाई सेवा शुरू करने के लिए मंज़ूरी दे दी है । आपको बता दें कि लाइसेंस जारी करने से पहले एयरलाइंस कंपनी के अधिकारियों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अफसर के एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान टिकट चेक इन, काउंटर, सुरक्षा, एयरलाइंस कंपनियों के प्रस्तावित कार्यालय का देवघर एयरपोर्ट टर्मिनल में निरीक्षण किया गया था।

बिहार और बंगाल के यात्रियों को भी मिलेगी सुविधा
देवघर एयरपोर्ट चालू होने से झारखंड, बिहार और बंगाल के यात्रियों को काफ़ी सुविधा होगी। वहीं पटना, कोलकाता, बागडोगरा और रांची एयरपोर्ट के बीच में देवघर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटि भी जोएगी। डीजीसीए की तरफ़ से लाइसेंस जारी होने के बाद गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि देवघर एयरपोर्ट को डीजीसीए का लाइसेंस मिल चुका है। सभी लोगों को ढेर सारी शुभकामनाएं। वहीं उन्होंने अब विकास की उड़ान का समय किसी भी दिन तय किया जा सकता है।उन्होंने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति लाइसेंस के लिए आभार जताया।
ये भी पढ़ें: बिहार: पटना के अलावा बन रहा है एक और तारामंडल, जानिये कहां हो रहा है निर्माण ?












Click it and Unblock the Notifications