बिहार: पटना के अलावा बन रहा है एक और तारामंडल, जानिये कहां हो रहा है निर्माण ?
बिहार की राजधानी में तारामंडल मौजूद है यह तो आप सभी लोग जानते होंगे। लेकिन बिहार में पटना के अलावा भी एक और तारामंडल का निर्माण किया जा रहा है।
पटना, 12 अप्रैल 2022। बिहार की राजधानी में तारामंडल मौजूद है यह तो आप सभी लोग जानते होंगे। लेकिन बिहार में पटना के अलावा भी एक और तारामंडल का निर्माण किया जा रहा है, यह बहुत ही कम लोग जानते हैं। पटना के बाद अब दरभंगा में खगोलीय दुनिया की जानकारी समेटने वाले एक और तारामंडल का निर्माण किया जा रहा है। दरभंगा में बन रहे तारामंडल का काम लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही इसका उद्घाटन किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

दरभंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज की ज़मीन पर निर्माण
पटना के मुक़ाबले दरभंगा में बनाया जा रहा तारामंडल नया बनाया है इसलिए यह पटना तारामंडल से भी ज्यादा आधुनिक होगा। ग़ौरतलब है विभाग 73 करोड़ 73 लाख 60 हजार 331 रुपये की लागत से दरभंगा के तारामंडल का निर्माण किया जा रहा है। बिहार सरकार की तरफ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग लगभग साढ़े तीन एकड़ क्षेत्र में इस तारामंडल का निर्माण करवा रही है। इस तारामंडल का निर्माण दरभंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज की जमीन पर किया जा रहा है।

ऑडिटोरियम के लिए तीन सौ सीटों का इंतज़ाम
दरभंगा में बन रहे तारामंडल के अहाते में प्लैनेटेरियम के लिए डेढ़ सौ सीटें और ऑडिटोरियम के लिए तीन सौ सीटों की व्यवस्था की गई। वहीं तारामंडल के छत पर रुफ गार्डने और पाथ-वे भी किया जा रहा है। ताकि वहां घूमने आने वाले लोग प्रकृति की सौंदर्यता का भी मज़ा ले सके। मिली जानकारी के मुताबिक मई के आखिरी या नहीं तो फिर जून के पहले सप्ताह में इस तारामंडल को लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

तारामंडल से पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा
दरभंगा में तारामंडल के निर्माण पर वन इंडिया हिंदी ने स्थानीय लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ़ से यह बहुत बढ़िया क़दम उठाया गया है। तारामंडल के बन जाने के बाद उत्तर बिहार से लेकर पड़ोसी देश नेपाल के लोग भी यहा घूमने आएगें। सीमावर्ती जिलों के छात्र यहां कई तरह की खगोलीय जानकारी ले सकेंगे। इसके साथ यहां खगोलीय रिसर्च भी जा सकेगी। इन सब के अलावा तारामंडल के निर्माण से पर्यटन केंद्र के रूप में दरभंगा जाना जा सकेगा। इससे पंर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जिससे रोज़गार के अवसर भी पैदा हो सकेंगे। तारामंडल के निर्माण की वजह से स्थानीय लोगों में काफ़ी उत्साह देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: अब बहुत ही कम किराए में पहुंच जाएंगे बिहार से झारखंड, जल्द ही शुरू होने जा रही ये सेवा












Click it and Unblock the Notifications