Jharkhand Chunav: 'हेमंत सोरेन चोरों का साथ देने वाली सरकार चला रहे', कांग्रेस-JMM को जेपी नड्डा ने घेरा
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 13 नवंबर को होने वाली 43 सीटों पर वोटिंग के लिए प्रचार अब अंतिम दौरे में आ गया है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार (09 नवंबर) को झारखंड के दौरे पर हैं। इस दौरान जेपी नड्डा ने पलामू में विश्रामपुर विधानसभा में 'विजय संकल्प सभा' को संबोधित किया।
जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी के गठबंधन वाले सरकार पर जमकर निशाना साधा। जेपी नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चोरों का साथ देने वाली सरकार चला रहे हैं। ये बांग्लादेशी घुसपैठियों को झारखंड में बढ़ावा दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- झारखंड में अमित शाह के निशाने पर राहुल गांधी, बोले- ये वोटबैंक के लिए मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं
जेपी नड्डा ने कहा, ''कांग्रेस, आरजेडी, जेएमएम की सरकार ने वोट की खातिर बांग्लादेशी घुसपैठियों को झारखंड मे शरण दी है। हमने तय किया है कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही एक एक घुसपैठिए को बाहर निकाला जाएगा।''
जेपी नड्डा बोले- जनता JMM, कांग्रेस, RJD सरकारों को उखाड़ फेंकेगी
जेपी नड्डा ने कहा, "इतिहास गवाह है कि हमारे वीर वीरांगनाओं ने हमेशा इस धरती से अत्याचारियों को उखाड़ फेंका है। इतिहास गवाह है कि इस धरती ने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और आने वाले समय में इतिहास इस बात का भी गवाह होगा कि यहां की जनता जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी सरकारों को उखाड़ फेंकेगी।"
ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: झारखंड की राजनीति में हेमंत सोरेन की JMM का क्या है महत्व, जानिए इतिहास
जेपी नड्डा ने गिनाए भाजपा के सरकार आने पर क्या-क्या मिलेगा?
जेपी नड्डा ने कहा, ''गोगो दीदी योजना के तहत हर महिला को प्रतिमाह 2,100 रुपये मिलेंगे। लक्ष्मी जोहार योजना के तहत गैस का सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा और सालाना दो सिलेंडर मुफ्त मिलेगा। पांच साल के अंदर 2 लाख 87 हजार नौजवानों को सरकारी नौकरी दी जाएगी और 5 लाख रोजगार व स्वरोजगार के अवसर बनाए जाएंगे।''












Click it and Unblock the Notifications