Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

झारखंड में अमित शाह के निशाने पर राहुल गांधी, बोले- ये वोटबैंक के लिए मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 43 सीटों का प्रचार अब अंतिम दौरे में आ गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार (09 नवंबर) को झारखंड के दौरे पर हैं। इस दौरान अमित शाह पलामू और हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित किया। अमित शाह ने यहां राहुल गांधी, कांग्रेस और जेएमएम पर जमकर निशाना साधा।

अमित शाह ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है। लेकिन राहुल बाबा सुन लें, जब तक भाजपा है, कोई भी एसी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण को हाथ नहीं लगा सकता।'' अमित शाह ने कहा, ''भ्रष्टाचार में डूबी हेमंत सोरेन सरकार झारखंड को बर्बाद कर रही है। प्रदेश का विकास केवल भाजपा ही कर सकती है।''

Jharkhand Assembly Election 2024

ये भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए CPI(M) ने जारी किया घोषणा पत्र, किसान-मजदूरों पर फोकस

अमित शाह ने कहा, ''गरीबों की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी ने अबतक गरीबों के लिए कुछ नहीं किया और न ही JMM ने कुछ किया।मोदी जी ने 10 साल में गरीबों को पक्के घर दिए, घर में पानी, गैस का सिलेंडर, शौचालय और हर गरीब को 5 किलो गेंहू और चावल मुफ्त देने का काम किया।''

अमित शाह ने कहा, ''राहुल बाबा अमेरिका गए, वहां अंग्रेजी में बतियाते हुए उन्होंने कहा कि अब इस देश में आरक्षण की जरूरत नहीं है। आज तो उन्होंने सारी सीमाएं लांघ दी, आज महाराष्ट्र में उलेमा ए हिन्द वालों ने उन्हें एक ज्ञापन दिया, जिसमें कहा कि इस देश के माइनॉरिटी को, मुसलमानों को 10% आरक्षण दीजिए। हमारा संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की परमिशन नहीं देता। मगर ये कांग्रेस और JMM वाले अपनी वोटबैंक के लिए मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं।''

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: झारखंड में कब और कैसे हुआ था पहला विधानसभा चुनाव? जानिए सबकुछ?

'कांग्रेस दलितों व आदिवासियों का आरक्षण काटकर मुसलमानों को देना चाहती है'

अमित शाह ने कहा, ''महाराष्ट्र में किसी उलेमा समूह ने कांग्रेस पार्टी को एक ज्ञापन दिया कि मुसलमानों को 10% आरक्षण दिया जाए और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम इसमें आपकी मदद करेंगे। कांग्रेस पार्टी पिछड़ों, दलितों व आदिवासियों का आरक्षण काटकर मुसलमानों को देना चाहती है।''

अमित शाह बोले- रोटी, माटी और बेटी, तीनों की सुरक्षा भाजपा करेगी

अमित शाह ने कहा, ''भाजपा के आने के बाद झारखंड के युवाओं की नौकरी घुसपैठिए नहीं खा पाएंगे। घुसपैठियों द्वारा आदिवासी बेटियों से शादी कर उनकी जमीन हड़पने का काम भी हम कानून में बदलाव करके बंद करवाएंगे। रोटी, माटी और बेटी, तीनों की सुरक्षा भाजपा करेगी।''

अमित शाह ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी ओबीसी विरोधी पार्टी है। जब-जब कांग्रेस शासन में आई पिछड़ों के साथ अन्याय किया। 1950 में काका कालेलकर कमीशन बना, जिसकी रिपोर्ट कांग्रेस सरकारों द्वारा रद्द कर​ दी गई। पिछड़ों को आरक्षण देने के लिए मंडल कमीशन बना। इंदिरा जी ने राजीव गांधी जी ने मंडल कमीशन का विरोध किया और केंद्रीय संस्थानों में पिछड़ों को आरक्षण देने में कांग्रेस ने वर्षों लगा दिए।''

अमित शाह ने कहा, ''2014 में आपने नरेन्द्र मोदी सरकार बनाई, मोदी जी ने केंद्र की सभी नौकरियों व परीक्षाओं में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया। पिछड़ा वर्ग कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया।''

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election: झारखंड में कैसे मजबूत हुई JMM, क्षेत्रीय दलों का कैसे रहा अहम रोल, जानिए सबकुछ

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+