झारखंड चुनाव 2024: BJP के 'पंचप्रण' से बदल सकती है प्रदेश की तस्वीर, JMM का विजन अभी भी धुंधला!
Jharkhand Election 2024 BJP Paanch Prana: झारखंड विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ा चुनावी दांव खेला है। भाजपा ने शनिवार 05 अक्टूबर को चुनावी घोषणापत्र के तहत 'पंचप्रण' के तहत झारखंड की जनता के लिए पांच बड़े वादे किए हैं। जिसमें भाजपा ने युवाओं और महिलाओं पर ज्यादा फोकस किया है। भाजपा का दावा है कि ये 'पंचप्रण' वाद प्रदेश का कायाकल्प करने की दिशा में अहम कदम है।
भाजपा ने इन चुनावी वादों के तहत महिला और युवा वोटरों को साधने की कोशिश की है। झारखंड में भाजपा ने अपने 'पंचप्रण' अभियान के तहत हेमंत सरकार की नीतियों को चुनौती देने का नया रास्ता निकाला है। भाजपा के चुनावी दांव हेमंत सोरेन सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकती है, क्योंकि जेएमएम और कांग्रेस विजन अभी भी धुंधला दिख रहा है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand: 'चुनाव से पहले खाते में पैसा डालने से कुछ नहीं होगा', सोरेन की मईया योजना को हेमंत ने बताया छलावा
भाजपा का 'पंचप्रण': झारखंड की जनता से क्या पांच बड़े वादे किए?
🔴 1. भाजपा ने "गोगो दीदी योजना" शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत झारखंड की हर महिला के बैंक खाते में हर महीने की 11 तारीख को 2,100 रुपये भेजे जाएंगे।
🔴 2. "लक्ष्मी जोहार" शुरू करने का वादा, जिसके तहत के सभी घरों में 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर और साल में दो मुफ्त सिलेंडर दिए जाएंगे।
🔴 3. झारखंड में युवाओं के लिए 5 साल में 5 लाख स्वरोजगार के अवसर पैदा करने के वादे, 2.87 लाख खाली सरकारी पदों के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी से भर्ती करने के वादे, नवंबर 2025 तक 1.5 लाख भर्तियां पूरी करने का वादा किया गया है।
🔴 4. स्रातक और सातकोत्तर युवा को दो साल के लिए 2,000 रुपये प्रति माह का युवा साथी भत्ता देने का वादा।
🔴 5. भाजपा राज्य में घर साकार शुरू करेगी , जिसके तहत घरों के निर्माण के लिए मुफ्त बालू देने का वादा किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना को पूर्ण रूप से लागू करके 21 लाख घरों का निर्माण करने की भी बात कही गई है।
ये भी पढे़ं- 'झारखंड में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा, घुसपैठियों को सिर्फ BJP भगा सकती है', चम्पाई ने हेमंत को दिया चैलेंज
भाजपा के 'पंचप्रण' के सामने हेमंत सोरेन सरकार की योजनाएं पड़ सकती हैं फीकी!
भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार की मैया सम्मान योजना से बड़ी योजना 'गोगो दीदी योजना' लाने का वादा किया है। मैया सम्मान योजना में जहां जेएमएम और कांग्रेस की सरकार पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार की राशि देती है। वहीं 'गोगो दीदी योजना' के तहत भाजपा ने 2,100 रुपये देने का वादा किया है। भाजपा के इस कदम को हेमंत सोरेन सरकार की 'मैया सम्मान योजना' के सीधे जवाब के रूप में देखा जा रहा है।
बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं को राहत देगी, भाजपा के ये वादे
एक ओर जहां झारखंड में युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। राज्य में बढ़ती बेरोजगारी दर के बीच भाजपा ने प्रण लिया है कि भाजपा राज्य में सुनिश्चित रोजगार शुरू करेगी। भाजपा ने झारखंड में युवाओं के लिए 5 साल में 5 लाख स्वरोजगार के अवसर पैदा करने की बात कही है। वहीं 2.87 लाख खाली सरकारी पदों को भी भरने की बात कही गई है। दूसरी हेमंत सोरेन सरकार ने पांच लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। वहीं चुनाव के पहले जल्दबाजी में कराई गई कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में दर्जनों की मौत ने हेमंत सोरेन को कटघरे में खड़ा किया है। बीते पांच सालों में जनता ये समझ गई है कि बेरोजगारी की समस्या के निपटारे में हेमंत सोरेन विफल रहे हैं।
भाजपा ने करियर शुरू करने में संघर्ष कर युवाओं का भी ख्याल रखा है। भाजपा ने कहा है कि हम हर स्रातक और सातकोत्तर युवा को दो साल के लिए 2,000 रुपये प्रति माह का युवा साथी भत्ता देंगे। ताकि उनकी पढ़ाई और करियर के खर्चों में मदद हो।
झारखंड में गेम चेंजर साबित हो सकता है BJP का ''लक्ष्मी जोहार" वादा
भाजपा ने ''लक्ष्मी जोहार" शुरू करने का वादा कर हेमंत सोरेन की परेशानी बढ़ा दी है। भाजपा ''लक्ष्मी जोहार" के तहत सभी घरों में 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर और साल में दो मुफ्त सिलेंडर देने की बात कर रही है। हेमंत सोरेन सरकार में फिलहाल झारखंड में 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी सिलेंडर 850 रुपये में मिल रहा है, ऐसे भाजपा का 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर देने का वादा राज्य में गेम चेंजर साबित हो सकता है।
भाजपा 'घर साकार' शुरू कर हेमंत की 'अबुआ आवास योजना' को देगी टक्कर
भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार की 'अबुआ आवास योजना' को कड़ी टक्कर देने के लिए 'घर साकार' शुरू करने का वादा किया है। भाजपा झामुमो सरकार के कुशासन को सुधारने और सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण आवास सुनिश्चित करने के लिए लोगों को फ्री में बालू देगी। इतना ही नहीं भाजपा ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना को राज्य में पूरी तरह लागू कर 21 लाख घरों का निर्माण कराया जाएगा। भाजपा ने 2027 तक जल जीवन मिशन के तहत 59 लाख घरों को नल के पानी का कनेक्शन देने का भी वादा किया है।
भाजपा का 'पंचप्रण' झारखंड में बदल सकता है राजनीतिक माहौल!
भाजपा का 'पंचप्रण' झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के लिए चुनौतियां खड़ी कर सकता है। भाजपा जो अपने चुनावी वादों को पूरा करने के लिए जानी जाती है, ऐसे में अगर झारखंड की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया तो हेमंत सोरेन के लिए इसका काट खोजना मुश्किल होगा।
अगर भाजपा अपनी रणनीति को सही तरीके से लागू करती है, तो यह राज्य में राजनीतिक माहौल को बदलने में सफल हो सकती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि सोरेन सरकार इन चुनौतियों का सामना कैसे करती है और क्या वे अपने कार्यकाल को बचा पाने में सफल हो पाएंगे या फिर भाजपा झारखंड सत्ता में आएगी।












Click it and Unblock the Notifications