Jharkhand: 'चुनाव से पहले खाते में पैसा डालने से कुछ नहीं होगा', सोरेन की मईया योजना को हेमंत ने बताया छलावा
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सोरेन की सरकार राज्य में मईया सम्मान योजना को लेकर खूब प्रचार-प्रसार कर रही है। विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव से पहले मईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में पैसा भेजे जाने को छलावा कहा है।
झारखंड चुनाव सह-प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा (Himanta Biswa Sarma) ने एक कार्यक्रम में शुक्रवार (04 अक्टूबर) को कहा है कि जेएमएम कांग्रेस को लगा कि चुनाव से एक महीने पहले कुछ महिलाओं के खाते में पैसा जमा करके उनके सारे पाप धुल जाएंगे। लेकिन उनको चुनावी नतीजों के दिन इसका जवाब मिलेगा। जनता जनार्दन है और सब कुछ जानती है।''

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav 2024: झारखंड के इकलौत NCP विधायक कमलेश सिंह BJP में हुए शामिल, जानें इनका राजनीतिक सफर
सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा ने कहा, ''असम में हम 5 वर्षों से माताओं के बैंक खाते में प्रति माह ₹1250 जमा कर रहे हैं। जेएमएम कांग्रेस को चुनाव से सिर्फ 1 महीना पहले याद आया कि ऐसी योजना झारखंड में लागू होनी चाहिए।''
हेमंत बिस्वा शर्मा बोले- JMM को चुनावी नतीजों के दिन जवाब मिलेगा
झारखंड चुनाव सह-प्रभारी हेमंत बिस्वा शर्मा ने कहा,
''चुनाव से पहले हेमंत सरकार जितने भी ये योजना और स्कीम लेकर आई है, चुनावी नतीजों के दिन उनको जवाब मिल जाएगा। हेमंत सोरेन की विश्वसनीयता अब नहीं रही है। स्कीम से मतलब नहीं है। आप झारखंड के लोगों के लिए ऐसा मत समझो कि वो राजनीति नहीं समझते हैं। पहला उनके मन में सवाल होगा, ये पार्टी पांच साल से है, आखिर के दो महीने में वो ये स्कीम लेकर क्यों आया? नंबर दो जनता को वो तमाम वादे याद हैं, सोने के सिक्के से लेकर पेट्रोल-डीजल फ्री देने, 22 रुपये में देने तक वो तमाम वादे याद हैं, उनको मालूम हैं। जेएमएम ने लिखित में दिया था। अब इन सारे वादों को दबाने के लिए वो जबरदस्ती मईया, मईया, मईया कर रहा है।''
ये भी पढे़ं- 'झारखंड में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा, घुसपैठियों को सिर्फ BJP भगा सकती है', चम्पाई ने हेमंत को दिया चैलेंज
हेमंत बिस्वा शर्मा ने कहा- BJP ही झारखंड के लिए बेस्ट ऑप्शन है
हेमंत बिस्वा शर्मा ने कहा, ''झारखंड में अब धीरे-धीरे लोगों को ये बात समझ में आ गई है भाजपा ही राज्य का विकास कर सकती है। लोग अब ये समझने लगे हैं कि बीजेपी जो राज्य को शासन देते हैं, वो शासन, सुशासन होता है। भाजपा जिन मुद्दों को उठाती है, उन्हें पूरा भी करती है। लेकिन दूसरे शालन के लोग उन मुद्दों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं। झारखंड की जनता को ये अच्छी तरह से समझ में आ चुका है कि बीजेपी ही झारखंड के लिए बेस्ट ऑप्शन है।''
ये भी पढ़ें- झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने सीएम पर साधा निशाना, कहा-'युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा'
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications