'अब हमारी प्राथमिकता देश का आदिवासी', चुनाव से पहले PM मोदी ने झारखंड में भरी हुंकार, दी कई सौगातें
PM Modi Jharkhand News: झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव-2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 15 सितंबर को झारखंडवासियों को कई सौगातें दी हैं। चुनावी बिगुल फूंकते हुए पीएम मोदी ने जमशेदपुर में कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यह भी कहा है कि देश का आदिवासी सरकार की प्राथमिकता है।
पीएम मोदी ने आज टाटानगर जमशेदपुर में छह नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। पीएम मोदी ने 46,000 लाभार्थियों का पीएम आवास योजना के तहत नवनिर्मित घरों का तोहफा दिया। 20,000 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी दिए हैं। पीएम मोदी ने कहा है कि मौजदूा वित्तीय वर्ष में झारखंड में 1,13,000 लाख घरों के निर्माण का लक्ष्य तय किया गया है।

ये भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा में भारी पड़ सकता है हेमंत सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा, केंद्र ने भी अब घेरा
PM मोदी ने कहा- देशभर के आदिवासी भाई-बहनों के लिए हमने पीएम जनमन योजना चलाई
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''देशभर के आदिवासी भाई-बहनों के लिए पीएम जनमन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से उन जनजातियों तक पहुंचने की कोशिश हो रही है, जो बहुत पिछड़े हैं।'' पीएम मोदी ने कहा कि 'अब देश की प्राथमिकता देश का गरीब है। अब देश की प्राथमिकता देश का आदिवासी है। अब देश की प्राथमिकता देश का दलित, वंचित और पिछड़ा समाज है। अब देश की प्राथमिकता महिलाएं हैं, युवा हैं, किसान हैं।'
ये भी पढे़ं- हेमंत सोरेन सरकार ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, शिवराज सिंह और हिमंत बिस्वा सरमा की क्यों की शिकायत?
PM मोदी ने कहा- आज झारखंड की विकास यात्रा का अहम दिन
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''आज झारखंड भी उन राज्यों में शामिल हो गया है, जहां रेलवे नेटवर्क का 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन हो चुका है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के 50 से अधिक रेलवे स्टेशनों का भी कायाकल्प किए जा रहे हैं।''
पीएम मोदी ने कहा, ''आज झारखंड की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण दिन है। आज राज्य को छह नई वंदे भारत ट्रेनें, 650 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाएं, बेहतर कनेक्टिविटी और यात्रा बुनियादी ढांचा तथा पीएम आवास योजना के तहत हजारों लोगों को अपना घर मिलने का अतिरिक्त लाभ मिला है। मैं झारखंड के लोगों को इन उल्लेखनीय विकास पहलों के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।''
PM मोदी बोले- झारखंड में भारत का सबसे समृद्ध राज्य बनने की क्षमता
रांची एयरपोर्ट से ऑनलाइन संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने झारखंड के भविष्य को लेकर आशा व्यक्त की। उन्होंने कहा, "झारखंड में भारत का सबसे समृद्ध राज्य बनने की क्षमता है। हमारी सरकार विकसित झारखंड, विकसित भारत के लिए प्रतिबद्ध है। आज मुझे टाटानगर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए गर्व महसूस हो रहा है।"
ये भी पढ़ें- Vande Bharat Trains: PM मोदी ने 6 नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी












Click it and Unblock the Notifications