'JMM, RJD, कांग्रेस झारखंड के सबसे बड़े दुश्मन', PM मोदी ने फूंका चुनावी बिगुल, हेमंत सरकार पर खड़े किए सवाल
PM Modi In Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार (15 सितंबर) को झारखंड दौरे पर हैं। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जमशेदपुर परिवर्तन महारैली में पीएम नरेंद्र मोदी विपक्ष पर तीखा हमला बोला। झारखंड में चुनावी बिगुल फूंकते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन हैं, JMM, RJD और कांग्रेस। ये सिर्फ मजहब के नाम पर वोट मांगते हैं।' भाजपा आने वाले 20 सितंबर को हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ और जनमत संग्रह के लिए परिवर्तन यात्रा भी शुरू करने वाली है।
झारखंड चुनाव को लेकर पीएम मोदी की ये राज्य में पहली यात्रा थी। पीएम मोदी ने जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी और हेमंत सोरेन की सरकार पर कई सवाल खड़े किए। पीएम मोदी ने कहा, ''JMM ने 5 साल में केवल एक ही काम किया है, झारखंड की लूट और चारों तरफ भ्रष्टाचार। JMM सरकार ने जल, जंगल और जमीन...सबमें भ्रष्टाचार किया है।''

ये भी पढ़ें- 'अब हमारी प्राथमिकता देश का आदिवासी', चुनाव से पहले PM मोदी ने झारखंड में भरी हुंकार, दी कई सौगातें
पीएम मोदी ने आज झारखंड को कई सौगातें भी दी हैं। पीएम मोदी ने रांची एयरपोर्ट से 6 वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। पीएम मोदी ने ऑनलाइन 7 बड़ी रेल योजना की शुरुआत भी की। जमशेदपुर में 2 करोड़ पक्के मकान भी दिए गए।
PM मोदी बोले- 'JMM वाले, कांग्रेस स्कूल ऑफ करप्शन में ट्रेनिंग लेते हैं'
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''इस देश की सबसे बेईमान और महाभ्रष्ट पार्टी एक ही है- कांग्रेस पार्टी। इस देश का सबसे भ्रष्ट परिवार एक ही है- कांग्रेस का परिवार। भ्रष्टाचार की सारी धाराएं वहीं से निकलती हैं। ये JMM वाले भी उसी स्कूल से ट्रेनिंग लेते हैं और उस स्कूल का नाम है- कांग्रेस स्कूल ऑफ करप्शन।''
पीएम मोदी ने कहा, ''झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन हैं JMM, RJD और कांग्रेस। झारखंड के निर्माण का बदला आज भी RJD झारखंड से उतारती है और कांग्रेस को तो झारखंड से नफरत है ही। ये JMM वाले, जिन्होंने आदिवासियों के वोट से अपनी राजनीति चमकाई, आज वो किसके साथ खड़े हैं? ये लोग आदिवासियों के जंगल जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ हैं।''
ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में भाजपा नेता इस तरह दिखा रहे हैं दबदबा, क्या हेमंत सोरेन खोज पाएंगे इसका काट
JMM-कांग्रेस मजहब के नाम पर अपना वोट बैंक बनाना चाहते हैं: PM मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''जेएमएम और कांग्रेस जैसे दलों को आपका वोट नहीं चाहिए। ये दल मजहब के नाम पर अपना वोट बैंक बनाना चाहते हैं। यही समय है, हमें इस खतरे को यहीं पर रोकना होगा।''
पीएम मोदी ने कहा, ''जेएमएम के लिए आदिवासी समाज का सम्मान नहीं, अपना सियासी फायदा सबसे ऊपर है। झारखंड की जनता-जनार्दन इसका भरपूर जवाब देगी।''
ये भी पढ़ें- Jharkhand Election: क्या चम्पाई से डर गए हेमंत सोरेन? कोल्हन में डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश में लगी JMM
पीएम मोदी की अपील- झारखंड में मजबूत सरकार लाएं
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और JMM वाले जब-जब आपको कुछ देने की बात करें, तो उनसे सावधान रहना है क्योंकि ये आपका भला कभी नहीं सोच सकते हैं। पीएम मोदी ने जनता से अपील की कि वे सही फैसला लें और उन दलों को सत्ता में न आने दें जो राज्य के विकास में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड को एक मजबूत सरकार की जरूरत है जो राज्य को प्रगति के पथ पर ले जाए।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनता को उन दलों से सावधान रहना चाहिए जो केवल अपने स्वार्थ के लिए काम करते हैं और राज्य के विकास की अनदेखी करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि झारखंड को एक स्थिर और मजबूत सरकार की जरूरत है।
पीएम मोदी का यह दौरा विधानसभा चुनाव से पहले काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इससे भाजपा को चुनावी माहौल बनाने में मदद मिल सकती है। उनके भाषण ने जनता के बीच एक नई ऊर्जा भर दी है और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाया है।












Click it and Unblock the Notifications