झारखंड चुनाव 2024: ओवैसी की पार्टी AIMIM ने 7 सीटों उतारे उम्मीदवार, क्या इंडिया गठबंधन को लगेगा झटका?

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने 7 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। AIMIM ने पाकुड़, महागामा, रांची, जमशेदपुर पश्चिम, बड़कागांव, चतरा और गढ़वा पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। माना ये भी जा रहा है कि AIMIM दूसरे चरण के चुनावों के लिए भी अपने उम्मीदवार उतार सकती है।

AIMIM ने पाकुड़ से हाजी तनवीर आलम, महागामा से कमरान खान, रांची से महताब आलम, जमशेदपुर पश्चिम से बाबर खान, चतरा से सुबोध पासवान, बड़कागांव से शमीम अंसारी और गढ़वा से डॉ एम एन खान को टिकट दिया गया है। ओवैसी की पार्टी की झारखंड चुनावों की एंट्री के बाद कहा जा रहा है कि इससे इंडिया गठबंधन को झटका लग सकता है क्योंकि इनके उम्मीदवार जेएमएम और कांग्रेस का ही वोट काटेंगे।

Asaduddin Owaisi

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav 2024: झारखंड पेंशन योजना को कांग्रेस 'गेम चेंजर' के तौर पर क्यों पेश कर रही है?

AIMIM के झारखंड चुनाव में एंट्री से इंडिया गठबंधन को लगेगा धक्का?

AIMIM ने झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी एंट्री के साथ ही राजनीतिक समीकरणों में हलचल मचा दी है। AIMIM की राज्य में सक्रियता से इंडिया गठबंधन को भारी धक्का लग सकता है, खासकर मुस्लिम मतदाताओं के बीच। पार्टी का मुख्य उद्देश्य राज्य में मुस्लिम समुदाय के अधिकारों की रक्षा करना और उनकी आवाज को मजबूत करना है। पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का दावा है कि AIMIM न केवल मुस्लिम मतदाताओं को आकर्षित करेगी, बल्कि अन्य समुदायों के बीच भी समर्थन प्राप्त करेगी।

इंडिया गठबंधन, जिसमें कांग्रेस, जेएमएम और अन्य क्षेत्रीय दल शामिल हैं, के लिए यह एक गंभीर चुनौती हो सकती है। AIMIM की एंट्री से मुस्लिम मतदाताओं में विभाजन हो सकता है, जिससे गठबंधन के लिए सीटों पर जीत हासिल करना मुश्किल हो सकता है। इसके साथ ही, AIMIM का समर्थन न केवल मुस्लिम वोटों को प्रभावित करेगा, बल्कि यह गठबंधन के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सीटों पर भी खतरा बन सकता है।

ये भी पढे़ं- Jharkhand Chunav 2024: 'BJP इस बार झारखंड की सभी 81 सीटें जीतेगी', नामांकन के बाद चम्पाई सोरेन ने भरी हुंकार

AIMIM ने जिन 7 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, वहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 22 से 38 प्रतिशत तक है। हालांकि झारखंड में मुस्लिम मतदाताओं का रुझान AIMIM की ओर बहुत ज्यादा नहीं रहा है। हालांकि ओवैसी को उम्मीद है कि चुनाव में उन्हें अल्पसंख्यक मतदाताओं का समर्थन मिलेगा। इसी वजह से पार्टी ने एक बार फिर प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि AIMIM की एंट्री से झारखंड की चुनावी तस्वीर बदल सकती है। हालांकि, AIMIM को राज्य में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

Jharkhand Chunav 2024: AIMIM के 7 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

  • 1. पाकुड़ विधानसभा सीट - हाजी तनवीर आलम
  • 2. महागामा विधानसभा सीट - कमरान खान
  • 3. रांची विधानसभा सीट - महताब आलम
  • 4. जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट - बाबर खान
  • 5. चतरा विधानसभा सीट - सुबोध पासवान
  • 6. बड़कागांव विधानसभा सीट - शमीम अंसारी
  • 7. गढ़वा विधानसभा सीट - डॉ एम एन खान

ये भी पढे़ं- Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में महिला वोटरों के पास क्यों है सत्ता की चाबी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+