Jharkhand Chunav 2024: 'BJP इस बार झारखंड की सभी 81 सीटें जीतेगी', नामांकन के बाद चम्पाई सोरेन ने भरी हुंकार
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन (Champai Soren), आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो और अन्य ने शुक्रवार (25 अक्टूबर) को आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से नामांकन पत्र दाखिल किया है।
चम्पाई सोरेन ने सरायकेला विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। इस सीट पर 13 नवंबर को पहले चरण के दौरान मतदान होंगे। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया, जो 18 अक्टूबर को शुरू हुई थी, 25 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election: मरांडी, चम्पाई से सुदेश महतो तक, जानें NDA के ये 15 दिग्गज नेता किस सीट से लड़ेंगे चुनाव?
पूरे झारखंड में भाजपा के पक्ष में लहर है: चम्पाई सोरेन
झामुमो नेताओं के हाथों "अपमान" और "बेइज्जती" का हवाला देते हुए 30 अगस्त को भाजपा में शामिल हुए चम्पाई सोरेन ने दावा किया कि राज्य में भगवा पार्टी के पक्ष में लहर है।
उन्होंने कहा, "कोल्हान क्षेत्र के साथ-साथ पूरे झारखंड में भाजपा के पक्ष में लहर है। भाजपा इस बार सभी 81 सीटें जीतेगी और सरकार बनाएगी।"
पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन ने कहा कि झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में आदिवासियों की आबादी घट गई है। उन्होंने आरोप लगाया, "झारखंड की मौजूदा सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोकने के लिए कभी काम नहीं किया।"
ये भी पढ़ें- 'झारखंड में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा, घुसपैठियों को सिर्फ BJP भगा सकती है', चम्पाई ने हेमंत को दिया चैलेंज
सरायकेला सीट से JMM उम्मीदवार गणेश महली ने भी दायर किया नामांकन
सरायकेला सीट से जेएमएम उम्मीदवार गणेश महली, जो हाल ही में भाजपा से अलग होकर पार्टी में शामिल हुए थे, ने भी शुक्रवार को चुनाव अधिकारियों के समक्ष अपने दस्तावेज जमा किए। जेएमएम ने गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची में महली को इस सीट के लिए पार्टी उम्मीदवार के रूप में घोषित किया।
सुदेश महतो ने सिल्ली से किया नामांकन
आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने सिल्ली से अपना नामांकन दाखिल किया, जो 38 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है, जहां 20 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। सुदेश महतो के साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी नामांकन केंद्र पर थे।
अपनी जीत के प्रति विश्वास जताते हुए सुदेश महतो ने कहा कि लोग विकास के लिए वोट करेंगे। आजसू पार्टी झारखंड में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की सहयोगी है। एनडीए में सीट बंटवारे के अनुसार, भाजपा 68 सीटों पर, आजसू पार्टी 10, जेडी(यू) 2 और एलजेपी (आरवी) 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी।
झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे 13 नवंबर और 20 नवंबर 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। पहले चरण में 43 विधानसभा क्षेत्रों के लिए गुरुवार तक 433 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 22 अक्टूबर से शुरू हुई और 29 अक्टूबर तक चलेगी।
ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव 2024: हेमंत सोरेन ने CM बनकर कमाए करोड़ों रुपए, 5 साल में दोगुनी हुई संपत्ति, पत्नी ज्यादा अमीर












Click it and Unblock the Notifications