झारखंड चुनावों के लिए NDA सहयोगी आजसू ने 8 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, सुदेश महतो सिल्ली लड़ेंगे चुनाव

Jharkhand Assembly Election 2024: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। आजसू झारखंड चुनाव में एनडीए के साथ मिलकर गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

आजसू के केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता ने सूची जारी की है। आजसू के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं सुनीता चौधरी को रामगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है।

NDA ally AJSU candidates

लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से नीरू शांति भगत उम्मीदवार हैं, जबकि गोमिया से लंबोदर महतो, जुगसलाई से रामचंद्र सहिस और मांडू से निर्मल महतो, इच्छागढ़ से हरेलाल महतो और पाकुड़ विधानसभा सीट से अजहर इस्लाम चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान में झारखंड विधानसभा में आजसू के तीन विधायक हैं।

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनावों के लिए BJP की लिस्ट में कितने आदिवासी नेता? जानिए SC/ST,OBC,GEN को मिली कितनी सीटें?

Jharkhand Chunav 2024: आजसू के 8 उम्मीदवारों की पूरी सूची

  • 1. सुदेश कुमार महतो: सिल्ली विधानसभा सीट
  • 2.सुनीता चौधरी: रामगढ़ विधानसभा सीट
  • 3. नीरू शांति भगत: लोहरदगा विधानसभा सीट
  • 4. लंबोदर महतो: गोमिया विधानसभा सीट
  • 5. रामचंद्र सहिस: जुगसलाई विधानसभा सीट
  • 6. निर्मल महतो: मांडू विधानसभा सीट
  • 7. हरेलाल महतो: इच्छागढ़ विधानसभा सीट
  • 8. अजहर इस्लाम: पाकुड़ विधानसभा सीट

ये भी पढे़ं- Jharkhand Election 2024 भाजाप के 66 नेता किस-किस सीट से लड़ेंगे चुनाव, देखें पूरी लिस्ट

झारखंड में NDA गठबंधन में कौन कितने सीटों पर लड़ रहा चुनाव?

झारखंड में एनडीए ने सीट बंटवारे के तहत झारखंड की 81 सीटों में से भाजपा 68 सीटों पर, आजसू 10 सीटों पर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) दो सीटों पर और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अकेले चुनाव लड़ा था और आजसू एनडीए का हिस्सा नहीं थी।

झारखंड की इन सीटों पर NDA गठबंधन ने अब तक नहीं जारी किए उम्मदीवारों के नाम

आजसू प्रमुख सुदेश महतो की अध्यक्षता में पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद रविवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई। भाजपा कोटे की दो सीटों टुंडी और बरहेट तथा आजसू कोटे की दो सीटों मनोहरपुर और डुमरी के लिए उम्मीदवारों की घोषणा अब बाकी है।

जनता दल (युनाइटेड) की दो सीटों जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है, जबकि चतरा विधानसभा क्षेत्र में लोजपा (रा.वि.) के लिए उम्मीदवार की घोषणा लंबित है। इस सीट पर लोजपा (रा.वि.) में शामिल हुए पूर्व राजद नेता जनार्दन पासवान को टिकट मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- '12-13 सीट तो चाहिए ही, नाव को डूबने नहीं देंगे, आखिर तक...', झारखंड में RJD ने बढ़ाई इंडिया गठबंधन की टेंशन

झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव

झारखंड चुनाव दो चरणों में संपन्न होगा, जिसमें पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को 43 निर्वाचन क्षेत्रों में और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को 38 सीटों पर होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

झारखंड में 24 जिलों में कुल 81 निर्वाचन क्षेत्र हैं। इनमें से 44 सामान्य, 28 अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित और नौ अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव 2019 में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने 47 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा 2014 में 37 सीटों से खिसक कर 25 सीटों पर आ गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+