झारखंड चुनावों के लिए BJP की लिस्ट में कितने आदिवासी नेता? जानिए SC/ST,OBC,GEN को मिली कितनी सीटें?

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड में विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेअपनी पहली लिस्ट में 66 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में भाजपा ने 36 प्रतिशत आदिवासी नेताओं को टिकट दिया है। भाजपा के लिस्ट में 24 ऐसे उम्मीदवारों का नाम है, जो एसटी हैं और आदिवासी नेता हैं। भाजपा ने सबसे ज्यादा सीटें एसटी को ही दी हैं।

भाजपा की इस लिस्ट में 29 फीसदी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के नेता शामिल हैं। ओबीसी के 19 नेताओं को टिकट दिया गया है। वहीं सामान्य वर्ग के 24 फीसदी में 16 नेताओं को टिकट मिला है। भाजपा ने सबसे कम सीटें एसी को 11 फीसदी दी है। लिस्ट में एसी के 7 नेताओं का नाम है।

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav: 'BJP के लोग आदिवासी को वनवासी कहते हैं', झारखंड चुनाव से पहले रांची में गरजे राहुल गांधी

झारखंड चुनाव 2024 भाजपा की लिस्ट: 23 विधायकों को फिर से टिकट

भाजपा ने इस लिस्ट में 26 विधायकों में से 23 विधायकों को फिर से टिकट दिया है। तीन विधायक किशुन दास, केदार हाजरा और समरी लाल का टिकट भाजपा ने काट दिया है। पहले ये भी चर्चा थी कि रांची और हटिया सीट पर फेरबदल हो सकता है। लेकिन ढुलू महतो अपने भाई शत्रुघ्न महतो को टिकट दिलाने में सफल रहे।

पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन और उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को भी टिकट दिया गया है। भाजपा ने आठ ऐसे नेताओं को टिकट दिया है, जो जेएमएम, कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हैं।

ये भी पढ़ें- Jharkhand election 2024: झामुमो-कांग्रेस 81 में से 70 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, 11 सीटों पर बातचीत जारी

भाजपा ने बरहेट और टुंडी पर नहीं उतारे उम्मीदवार, अभी नहीं फाइनल हुआ नाम!

भाजपा चुनाव में 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। लेकिन 66 उम्मीदवार के नामों के ही ऐलान किए गए हैं। भाजपा ने बरहेट और टुंडी विधानसभा सीट से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है। बरहेट से भाजपा ने लुईस मरांडी को उतारने की योजना बनाई थी। लेकिन लुईस ने लड़ने से इनकार कर दिया। वो दुमका से सीट चाहते थे। ये सीट हेमंत सोरेन की है। वो इस सीट ये लगातार जीतते आए हैं।

टूंडी सीट पर आजसू के साथ गठबंधन के दौरान बातचीत नहीं बन पा रही थी। असल में इस सीट पर आजसू दावा कर रही थी और भाजपा सीट छोड़ने को तैयार नहीं थी। इसी वजह से अभी टुंडी को होल्ड पर रख दिया है।

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव: कौन हैं वो 12 महिलाएं, जिन्हें BJP ने दिया टिकट, पूर्व CM की पत्नी से लेकर बहुरानी तक का नाम

Jharkhand Chunav 2024: भाजपा ने घोषित किए 66 उम्मीदवारों की सूची

  • धनवार: बाबूलाल मरांडी
  • राजमहल: अनंत ओझा
  • बोरियो (एसटी): लोबिन हेम्ब्रेम
  • लिटीपाड़ा (एसटी): बाबूधन मुर्मू
  • महेशपुर: नवनीत हेम्ब्रोम
  • शिकारीपाड़ा (एसटी): परितोष सोरेन
  • नाला: माधव चंद्र महतो
  • जामताड़ा: सीता सोरेन
  • दुमका (एसटी): सुनील सोरेन
  • जामा (एसटी): सुरेश मुर्मू
  • जरमुंडी: देवेन्द्र कुँवर
  • मधुपुर: गंगा नारायण सिंह
  • सारठ: रणधीर कुमार सिंह
  • देवघर (एससी): नारायण दास
  • पोरेयाहाट: देवेन्द्रनाथ सिंह
  • गोड्डा: अमित कुमार मंडल
  • महगामा: अशोक कुमार भगत
  • कोडरमा: नीरा यादव
  • बरकट्ठा: अमित कुमार यादव
  • बरही: मनोज यादव
  • बड़कागांव: रोशन लाल चौधरी
  • हजारीबाग: प्रदीप प्रसाद
  • सिमरिया (एससी): उज्ज्वल दास
  • बगोदर: नागेंद्र महतो
  • जमुआ (एससी): मंजू देवी
  • गांडेय: मुनिया देवी
  • गिरिडीह: निर्भय कुमार शाहाबादी
  • बेरमो: रवींद्र पांडे
  • बोकारो: बिरंची नारायण
  • चंदनकियारी (एससी): अमर कुमार बाउरी
  • सिंदरी: तारा देवी
  • निरसा: अपर्णा सेनगुप्ता
  • धनबाद: राज सिन्हा
  • झरिया: रागिनी सिंह
  • बाघमारा: शत्रुघ्न महतो
  • बहरागोड़ा: दिनेशानंद गोस्वामी
  • घाटशिला (एसटी) ): बाबूलाल सोरेन
  • पोटका (एसटी): मीरा मुंडा
  • जमशेदपुर पूर्व: पूर्णिमा दास साहू
  • सरायकेला (एसटी): चम्पाई सोरेन
  • चाईबासा (एसटी): गीता बलमुचू
  • मझगांव (एसटी): बड़कुंवर गागराई ज
  • जगन्नाथपुर (एसटी): गीता कोड़ा
  • चक्रधरपुर (एसटी): शशिभूषण समद
  • खरसावां (एसटी): सोनाराम बोदरा
  • तोरपा (एसटी): कोचे मुंडा
  • खूंटी (एसटी): नीलकंठ सिंह मुंडा
  • खिजरी (एसटी): राम कुमार पाहन
  • रांची : सी.पी. सिंह
  • हटिया: नवीन जयसवाल
  • कांके (एससी): जीतू चरण राम
  • मांडर (एसटी): सन्नी टोप्पो
  • सिसई (एसटी): अरुण ओरांव
  • गुमला (एसटी): सुदर्शन भगत
  • बिशुनपुर (एसटी): समीर ओरांव
  • सिमडेगा (एसटी): श्रद्धानंद बेसरा
  • कोलेबिरा ( एसटी): सुजन जोजो
  • मनिका (एसटी): हरिकृष्ण सिंह
  • लातेहार (एससी): प्रकाश राम
  • पांकी: कुशवाहा शशि भूषण मेहता
  • डालटनगंज: आलोक कुमार चौरसिया
  • बिश्रामपुर: रामचन्द्र चंद्रवंशी
  • छतरपुर (एससी): पुष्पा देवी भुइयां
  • हुसैनाबाद: कमलेश कुमार सिंह
  • गढ़वा: सत्येन्द्र नाथ तिवारी
  • भवनाथपुर: भानु प्रताप शाही

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+