Jharkhand Election 2024 भाजाप के 66 नेता किस-किस सीट से लड़ेंगे चुनाव, देखें पूरी लिस्ट
Jharkhand Election 2024: भाजपा ने शनिवार (19 अक्टूबर) को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 66 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को धनवार से और पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को सरायकेला से मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने जेएमएम नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को जामताड़ा से अपना उम्मीदवार बनाया है।
सूची में जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा, गुमला से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत और पोटका से पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा के नाम भी शामिल हैं। विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे और मतगणना 23 नवंबर को होगी। भाजपा राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से 68 पर चुनाव लड़ रही है और बाकी सीटें अपने सहयोगियों के लिए छोड़ रही है।

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव: कौन हैं वो 12 महिलाएं, जिन्हें BJP ने दिया टिकट, पूर्व CM की पत्नी से लेकर बहुरानी तक का नाम
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 2019 में झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के टिकट पर गिरिडीह की धनवार सीट अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के लक्ष्मण प्रसाद सिंह से 17,550 मतों के अंतर से जीती थी। सरायकेला से चुनाव लड़ने वाले चम्पाई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने जेएमएम के टिकट पर सरायकेला सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के गणेश महाली पर 15,667 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: BJP की पहली लिस्ट में 66 नाम, देखें पूरी लिस्ट
- धनवार: बाबूलाल मरांडी
- राजमहल: अनंत ओझा
- बोरियो (एसटी): लोबिन हेम्ब्रेम
- लिटीपाड़ा (एसटी): बाबूधन मुर्मू
- महेशपुर: नवनीत हेम्ब्रोम
- शिकारीपाड़ा (एसटी): परितोष सोरेन
- नाला: माधव चंद्र महतो
- जामताड़ा: सीता सोरेन
- दुमका (एसटी): सुनील सोरेन
- जामा (एसटी): सुरेश मुर्मू
- जरमुंडी: देवेन्द्र कुँवर
- मधुपुर: गंगा नारायण सिंह
- सारठ: रणधीर कुमार सिंह
- देवघर (एससी): नारायण दास
- पोरेयाहाट: देवेन्द्रनाथ सिंह
- गोड्डा: अमित कुमार मंडल
- महगामा: अशोक कुमार भगत
- कोडरमा: नीरा यादव
- बरकट्ठा: अमित कुमार यादव
- बरही: मनोज यादव
- बड़कागांव: रोशन लाल चौधरी
- हजारीबाग: प्रदीप प्रसाद
- सिमरिया (एससी): उज्ज्वल दास
- बगोदर: नागेंद्र महतो
- जमुआ (एससी): मंजू देवी
- गांडेय: मुनिया देवी
- गिरिडीह: निर्भय कुमार शाहाबादी
- बेरमो: रवींद्र पांडे
- बोकारो: बिरंची नारायण
- चंदनकियारी (एससी): अमर कुमार बाउरी
- सिंदरी: तारा देवी
- निरसा: अपर्णा सेनगुप्ता
- धनबाद: राज सिन्हा
- झरिया: रागिनी सिंह
- बाघमारा: शत्रुघ्न महतो
- बहरागोड़ा: दिनेशानंद गोस्वामी
- घाटशिला (एसटी) ): बाबूलाल सोरेन
- पोटका (एसटी): मीरा मुंडा
- जमशेदपुर पूर्व: पूर्णिमा दास साहू
- सरायकेला (एसटी): चम्पाई सोरेन
- चाईबासा (एसटी): गीता बलमुचू
- मझगांव (एसटी): बड़कुंवर गागराई ज
- जगन्नाथपुर (एसटी): गीता कोड़ा
- चक्रधरपुर (एसटी): शशिभूषण समद
- खरसावां (एसटी): सोनाराम बोदरा
- तोरपा (एसटी): कोचे मुंडा
- खूंटी (एसटी): नीलकंठ सिंह मुंडा
- खिजरी (एसटी): राम कुमार पाहन
- रांची : सी.पी. सिंह
- हटिया: नवीन जयसवाल
- कांके (एससी): जीतू चरण राम
- मांडर (एसटी): सन्नी टोप्पो
- सिसई (एसटी): अरुण ओरांव
- गुमला (एसटी): सुदर्शन भगत
- बिशुनपुर (एसटी): समीर ओरांव
- सिमडेगा (एसटी): श्रद्धानंद बेसरा
- कोलेबिरा ( एसटी): सुजन जोजो
- मनिका (एसटी): हरिकृष्ण सिंह
- लातेहार (एससी): प्रकाश राम
- पांकी: कुशवाहा शशि भूषण मेहता
- डालटनगंज: आलोक कुमार चौरसिया
- बिश्रामपुर: रामचन्द्र चंद्रवंशी
- छतरपुर (एससी): पुष्पा देवी भुइयां
- हुसैनाबाद: कमलेश कुमार सिंह
- गढ़वा: सत्येन्द्र नाथ तिवारी
- भवनाथपुर: भानु प्रताप शाही












Click it and Unblock the Notifications