Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'12-13 सीट तो चाहिए ही, नाव को डूबने नहीं देंगे, आखिर तक...', झारखंड में RJD ने बढ़ाई इंडिया गठबंधन की टेंशन

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड में विधानसभा चुनावों से पहले इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बन पा रही है। सीएम हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और कांग्रेस पार्टी ने ऐलान किया है कि वो दोनों मिलकर झारखंड की 81 सीटों में से 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। अन्य बची 11 सीटों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और अन्य सहयोगियो को दी जाएगी। इस बात से राजद नाराज है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता मनोज कुमार झा ने रविवार (20 अक्टूबर) को संकेत दिया कि बिहार में प्रभावशाली उपस्थिति रखने वाली उनकी पार्टी पड़ोसी राज्य झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ सकती है। मनोज झा ने कहा, ''12-13 सीटों से कम सीट तो कबूल नहीं है। आरजेडी की 18-20 सीटों पर मजबूत पकड़ है। लेकिन हम नाव को डूबने नहीं देंगे और आखिर तक कोशिश करेंगे।''

Rashtriya Janata Dal RJD

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav 2024: मतदान के अलग-अलग समय पर JMM ने जताई आपत्ति, चुनाव आयोग को पत्र लिख की ये मांग

मनोज कुमार झा ने झारखंड में RJD के अकेले चुनाव लड़ने पर क्या कहा?

मनोज कुमार झा ने कहा, ''अगर राजद अकेले चुनाव लड़ती है, तो हमारी पार्टी फिर भी 60-62 सीटों पर इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों की खुले तौर पर मदद करेगी, लेकिन उन सीटों पर भी उम्मीदवार उतारेगी जहां पार्टी 2014 और 2019 के विधानसभा चुनावों में दूसरे स्थान पर रही थी। जहां भी हाल ही में आकर्षण बढ़ा है, हम वहां आएंगे (वहां पार्टी के उम्मीदवार उतारेंगे)... आपको सीटवार डिटेल जल्द दिया जाएगा।''

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: झारखंड में INDIA Bloc सीट शेयरिंग से नाराज RJD, गठबंधन छोड़ने के दिए संकेत

मनोज कुमार झा ने कहा, ''हमने मीडिया के माध्यम से सब कुछ बता दिया है क्योंकि हमें विश्वास है कि हम इस लड़ाई को जीतेंगे। हम साथ रहेंगे तो जीतेंगे। अगर हम कुछ सीटों पर चुनाव लड़ते हैं, जैसा कि हमने पहले बताया, तब भी हम भाजपा के खिलाफ विकल्प का हिस्सा होंगे। हमारी राजनीति स्पष्ट है। हम नाव को डूबने नहीं देंगे, हम अंत तक प्रयास करेंगे। सीएम तो हेमंत सोरेन हीं होंगे।''

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में दरार उभर आई है। राजद ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस द्वारा राज्य की 81 सीटों में से 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा पर असंतोष जताया। राजद और वाम दलों के लिए 11 सीटें छोड़ी गई हैं। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे और 23 नवंबर को मतगणना होगी।

ये भी पढ़ें- Jharkhand election 2024: झामुमो-कांग्रेस 81 में से 70 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, 11 सीटों पर बातचीत जारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+