झारखंड चुनाव: दूसरी पार्टियों से आए 8 नेताओं को BJP ने दिया टिकट, JMM नेता बोलीं- 'खुद को मजबूत कहने वाले...'

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने झारखंड में विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली लिस्ट में 66 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में भाजपा ने आठ ऐसे नेताओं को टिकट दिया है, जो झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों से आए हैं। इसको लेकर जेएमएम सांसद महुआ माजी ने भाजपा पर पलटवार भी किया है।

सांसद महुआ माजी ने कहा, "हमारी पार्टी से भी कई नेताओं को ले जाकर उन्हें टिकट दिया गया। वे (भाजपा) खुद को एक मजबूत पार्टी कहती है लेकिन चुनाव के समय में उन्हें टिकट देने के लिए कोई नहीं मिलता। हमारी अच्छी तैयारी है और इस बार भी भाजपा की सरकार नहीं आएगी, यह तय है। लोगों ने मन बना लिया है।"

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024

ये भी पढ़ें- कौन हैं झारखंड के EX-CM की बहूरानी पूर्णिमा दास साहू, पहली बार लड़ रही हैं चुनाव, फेसबुक तय हुआ था रिश्ता!

Jharkhand Election 2024 कौन हैं दूसरी पार्टियों से आए वो 8 नेता, जिन्हें भाजपा ने दिया टिकट?

भाजपा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से आए 3 नेताओं को टिक दिया है। जेएमएम से आए चम्पाई सोरेन को को सरायकेला, बाबूलाल सोरेन को घाटशिला, लोबिन हेम्ब्रम को बोरियो सीट से टिकट दिया गया है। कांग्रेस से आए मनोज यादव को बरही, मंजू देवी को जामुआ और सन्नी टोप्पो को मांदर से टिकट मिला है। वहीं एनसीपी से भाजपा में कमलेश सिंह को हुसैनाबाद और आजसू से आए रौशन लाल चौधरी को बरकागांव से टिकट मिला है।

  • 1. चम्पाई सोरेन : सरायकेला विधानसभा सीट (ये JMM से भाजपा में आए हैं)
  • 2. बाबूलाल सोरेन: घाटशिला विधानसभा सीट (ये JMM से भाजपा में आए हैं)
  • 3. लोबिन हेम्ब्रम : बोरियो विधानसभा सीट (ये JMM से भाजपा में आए हैं)
  • 4. मनोज यादव: बरही विधानसभा सीट (ये कांग्रेस से भाजपा में आए हैं)
  • 5. मंजू देवी: जामुआ विधानसभा सीट (ये कांग्रेस से भाजपा में आए हैं)
  • 6. सन्नी टोप्पो: मांदर विधानसभा सीट (ये कांग्रेस से भाजपा में आए हैं)
  • 7. कमलेश सिंह: हुसैनाबाद विधानसभा सीट (ये NCP से भाजपा में आए हैं)
  • 8. रौशन लाल चौधरी: बरकागांव विधानसभा सीट (ये आजसू से भाजपा में आए हैं)

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024 भाजाप के 66 नेता किस-किस सीट से लड़ेंगे चुनाव, देखें पूरी लिस्ट

Jharkhand Chunav 2024: भाजपा ने घोषित किए 66 उम्मीदवारों की सूची

  • धनवार: बाबूलाल मरांडी
  • राजमहल: अनंत ओझा
  • बोरियो (एसटी): लोबिन हेम्ब्रेम
  • लिटीपाड़ा (एसटी): बाबूधन मुर्मू
  • महेशपुर: नवनीत हेम्ब्रोम
  • शिकारीपाड़ा (एसटी): परितोष सोरेन
  • नाला: माधव चंद्र महतो
  • जामताड़ा: सीता सोरेन
  • दुमका (एसटी): सुनील सोरेन
  • जामा (एसटी): सुरेश मुर्मू
  • जरमुंडी: देवेन्द्र कुँवर
  • मधुपुर: गंगा नारायण सिंह
  • सारठ: रणधीर कुमार सिंह
  • देवघर (एससी): नारायण दास
  • पोरेयाहाट: देवेन्द्रनाथ सिंह
  • गोड्डा: अमित कुमार मंडल
  • महगामा: अशोक कुमार भगत
  • कोडरमा: नीरा यादव
  • बरकट्ठा: अमित कुमार यादव
  • बरही: मनोज यादव
  • बड़कागांव: रोशन लाल चौधरी
  • हजारीबाग: प्रदीप प्रसाद
  • सिमरिया (एससी): उज्ज्वल दास
  • बगोदर: नागेंद्र महतो
  • जमुआ (एससी): मंजू देवी
  • गांडेय: मुनिया देवी
  • गिरिडीह: निर्भय कुमार शाहाबादी
  • बेरमो: रवींद्र पांडे
  • बोकारो: बिरंची नारायण
  • चंदनकियारी (एससी): अमर कुमार बाउरी
  • सिंदरी: तारा देवी
  • निरसा: अपर्णा सेनगुप्ता
  • धनबाद: राज सिन्हा
  • झरिया: रागिनी सिंह
  • बाघमारा: शत्रुघ्न महतो
  • बहरागोड़ा: दिनेशानंद गोस्वामी
  • घाटशिला (एसटी) ): बाबूलाल सोरेन
  • पोटका (एसटी): मीरा मुंडा
  • जमशेदपुर पूर्व: पूर्णिमा दास साहू
  • सरायकेला (एसटी): चम्पाई सोरेन
  • चाईबासा (एसटी): गीता बलमुचू
  • मझगांव (एसटी): बड़कुंवर गागराई ज
  • जगन्नाथपुर (एसटी): गीता कोड़ा
  • चक्रधरपुर (एसटी): शशिभूषण समद
  • खरसावां (एसटी): सोनाराम बोदरा
  • तोरपा (एसटी): कोचे मुंडा
  • खूंटी (एसटी): नीलकंठ सिंह मुंडा
  • खिजरी (एसटी): राम कुमार पाहन
  • रांची : सी.पी. सिंह
  • हटिया: नवीन जयसवाल
  • कांके (एससी): जीतू चरण राम
  • मांडर (एसटी): सन्नी टोप्पो
  • सिसई (एसटी): अरुण ओरांव
  • गुमला (एसटी): सुदर्शन भगत
  • बिशुनपुर (एसटी): समीर ओरांव
  • सिमडेगा (एसटी): श्रद्धानंद बेसरा
  • कोलेबिरा ( एसटी): सुजन जोजो
  • मनिका (एसटी): हरिकृष्ण सिंह
  • लातेहार (एससी): प्रकाश राम
  • पांकी: कुशवाहा शशि भूषण मेहता
  • डालटनगंज: आलोक कुमार चौरसिया
  • बिश्रामपुर: रामचन्द्र चंद्रवंशी
  • छतरपुर (एससी): पुष्पा देवी भुइयां
  • हुसैनाबाद: कमलेश कुमार सिंह
  • गढ़वा: सत्येन्द्र नाथ तिवारी
  • भवनाथपुर: भानु प्रताप शाही

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+