कौन हैं झारखंड के EX-CM की बहूरानी पूर्णिमा दास साहू, पहली बार लड़ रही हैं चुनाव, फेसबुक तय हुआ था रिश्ता!
Jharkhand Election 2024 (Purnima Das Sahu): झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 66 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने पहली बार 12 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है। इन 12 महिलाओं में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू को जमशेदपुर पूर्व सीट से मौका दिया गया है।
रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू ने टिकट मिलने पर खुशी जताई है और कहा है कि भाजपा का आभार मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू छाई हुई हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर पूर्णिमा दास साहू कौन हैं?

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव: कौन हैं वो 12 महिलाएं, जिन्हें BJP ने दिया टिकट, पूर्व CM की पत्नी से लेकर बहुरानी तक का नाम
who is Purnima Das Sahu: कौन हैं पूर्णिमा दास साहू
- पूर्णिमा दास साहू, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास के बेटे की पत्नी हैं। रघुवर दास के बेटे ललित दास और पूर्णिमा दास साहू की शादी 8 मार्च 2019 में हुई थी।
- पूर्णिमा दास साहू रायपुर (छत्तीसगढ़) की रहने वाली हैं। रायपुर की पूर्णिमा दास का रिश्ता फेसबुक के जरिए तय हुआ था। पूर्णिमा एक सामान्य परिवार की बेटी हैं। पूर्णिमा के पिता भागीरथी साहू बिजनेसमैन हैं और मां कौशल्या साहू टीचर हैं।
- पूर्णिमा दास साहू ने अपनी स्कूली पढ़ाई रायपुर से की है। वहीं महंत लक्ष्मी नारायण दास कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। इस दौरान उन्होंने टीचरशिप भी की है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election: BJP की पहली लिस्ट जारी, 66 उम्मीदवारों का ऐलान, चंपई सोरेन सरायकेला से लड़ेंगे चुनाव
कैसे पूर्णिमा दास साहू बनीं रघुवर दास के घर की बहू?
दैनिक भास्कर रिपोर्ट के मुताबिक पूर्णिमा दास के रिश्तेदार की बेटी की शादी रांची में हुई है। रघुवर दास उनके मामा ससुर हैं। उसी बेटी ने फेसबुक के जरिए पूर्णिमा को देखकर रिश्ते की बात आगे बढ़ाई थी। पहले तो पूर्णिमा दास के घरवाले इतने बड़े घर में रिश्ते की बात सुनकर घबरा गए थे। लेकिन बाद में परिवार ने रजामंदी से ललित और पूर्णिमा की शादी तय की।
टिकट मिलने पर बोलीं पूर्णिमा साहू दास- 'मैं अपने ससुर की विरासत को आगे बढ़ाऊंगी'
झारखंड विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पूर्व से भाजपा की उम्मीदवार पूर्णिमा साहू दास ने कहा, "अपने ससुर (रघुवर दास) जी के इस विरासत को आगे बढ़ाना है और उनकी सोच थी कि अपनी नेकी को बनाए रखते हुए राजनीति में आपको आगे बढ़ना है। अपनी नेकी को खोना नहीं है और ईमानदार रहना है, उसी को फॉलो करते हुए मैं भी राजनीति में अपना पहला कदम बढ़ा रही हूं।''

जमशेदपुर पूर्व से टिकट मिलने पर पूर्णिमा साहू दास ने कहा,'' आज मुझे चुनाव लड़ने के भाजपा ने टिकट दिया है, इसलिए ये दिन मेरे लिए बहुत बड़ा है। मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा को धन्यावाद देती हूं। मुझे खुशी है कि मुझे यह टिकट मिला है। मैं अपने ससुर की विरासत को आगे बढ़ाऊंगी।''












Click it and Unblock the Notifications