Jharkhand: सीएम सोरेन ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कहा- हम पूरा करेंगे शहीदों का सपना
Jharkhand: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने मंगलवार को राजधानी रांची के नेताजी सुभाष चंद्र बोस उद्यान स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि देश के स्वाधीनता संग्राम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की निर्णायक भूमिका रही थी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि देश के स्वाधीनता संग्राम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की निर्णायक भूमिका रही थी। आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को हम कभी भूल नहीं पाएंगे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आम जनमानस के गौरव को स्थापित किया। हमें इस बात का गर्व है कि हम एक ऐसे लोकतांत्रिक देश में रहते हैं, जहां अनेक वीरों और वीरांगनाओं ने जन्म लिया। इनके नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों पर दर्ज हैं। हम अपने इन अमर वीर शहीदों के सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें झारखंड में गृह विभाग ने की लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, पुलिस मुख्यालय ने जारी किये खास निर्देश












Click it and Unblock the Notifications