झारखंड के CM हेमंत सोरेन सेना दिवस पर दी बधाई, जवानों के साहस को किया सलाम
Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को भारतीय थल सेना दिवस के अवसर पर देश के जांबाज वीर सैनिकों को सलाम किया। इसके साथ ही उन्होंने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि अदम्य साहस, शौर्य और वीरता के प्रतीक हमारे देश के वीर जांबाजों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों के संघर्ष और बलिदान को शत-शत नमन।आज भारतीय थल सेना दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
ज्ञात हो कि सोमवार को भारतीय सेना दिवस मनाया जा रहा है। हर वर्ष 15 जनवरी को भारतीय थल सेना दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने में भारतीय थल सेना एक विशेष भूमिका निभा रही है। वर्ष 2023 के ग्लोबल फायरपावर रिपोर्ट के अनुसार , भारतीय सेना की गिनती विश्व की चौथी सबसे बड़ी सेनाओं में की जाती है।
यह भी पढ़ें झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दी सोहराय, टुसू पर्व और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications