झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दी सोहराय, टुसू पर्व और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनता को सोहराय, टुसू पर्व और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये अपना शुभकामना संदेश जारी किया है।

सीएम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर की गई पोस्ट में लिखा कि सभी को सोहराय, टुसू पर्व और मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। प्रकृति, संस्कृति और सभ्यता के द्योतक यह पर्व आप सभी को स्वस्थ जीवन, सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करे, यही कामना करता हूँ।
ज्ञात हो कि पूरे भारत में जब मकर सक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है, तो झारखंड में इस त्योहार का साथ ही टुसू पर्व और सोहराय पर्व भी मनाया जा रहा है। टुसु पर्व का झारखंड में विशेष महत्व है, यह सर्दी में फसल काटने के बाद मनाया जाता है। वहीं सोहराय पर्व आदिवासी समुदाय विशेष पर्व है। झारखंड के आदिवासी समाज के लोग हाथी पर्व के नाम से भी पुकारते है।
यह भी पढ़ें झारखंड में FIH हॉकी मैच का आयोजन, सीएम हेमंत सोरेन ने कुछ यूं जाहिर की अपनी खुशी












Click it and Unblock the Notifications