Jharkhand: सीएम चंपाई सोरेन ने ली कैबिनेट की बैठक, कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने साझा की जानकारी
Jharkhand: झारखंड की चंपाई सोरेन की सरकार ने राज्य की छात्राओं, किसानों और नक्सली एवं उग्रवादी घटनाओं में जान गंवाने वाले आईआरबी के जवानों और कर्मियों के लिएबड़ा फैसला किया है। सोमवार को सीएम चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 25 फैसलों को मंजूरी दी गई।

कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां आगे बढ़े, इसके लिए सरकार ने उन्हें प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय किया है। वहीं, समय पर कृषि ऋण का भुगतान करने वाले किसानों को एक फीसदी अतिरिक्त ब्याज माफी का भी निर्णय कैबिनेट में लिया गया है. वहीं, आईआरबी जवानों की सेवानिवृत्ति आयु और नक्सली या उग्रवादी घटनाओं में मारे जाने पर उनके आश्रितों के हित में विशेष फैसला लिया गया है.
वंदना दादेल ने जानकारी दी कि झारखंड सरकार छात्राओं को तकनीकी शिक्षा देने के लिए मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना लागू करेगी। इसके तहत प्रदेश में राजकीय एवं पीपीपी मोड पर संचालित तकनीकी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली 10वीं पास छात्राओं को हर साल 15 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. उन्होंने बताया कि बीटेक कोर्स करने वाली छात्राओं को हर साल सरकार 30 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देगी।
यह भी पढ़ें सीएम चंपई सोरेन ने जनता से किया खुशहाल झारखंड बनाने का वादा, कहा- यहां कोई भेदभाव नहीं होगा












Click it and Unblock the Notifications